Krishca Strapping IPO: आज खुल गया स्ट्रैपिंग टूल्स बनाने वाली इस कंपनी का आईपीओ, जानें इश्यू साइज़ और प्राइस बैंड

Krishca Strapping IPO: कृष्का स्ट्रैपिंग सोल्यूशन्स लिमिटेड का आईपीओ 16 मई यानि आज खुल चुका है। कंपनी वर्ष 2017 से स्ट्रैपिंग टूल्स और स्ट्रैपिंग सील का उत्पादन और कारोबार कर रही है। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग को अब तक 3.78 गुना सबस्क्राइब किया जा चुका है। वहीं रीटेल कैटेगरी में इसे 2.66 गुना सबस्क्राइब किया गया है। NII में 13.13 गुना और QIB में 1.75 गुना सबस्क्राइब किया गया है। कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नए स्ट्रैपिंग लाइन के सेटअप, उधार भुगतान, इश्यू के खर्चों की पूर्ति और जनरल कॉर्पोरेट खर्चों की पूर्ति के लिए करेगी।

कंपनी ने कुल 3,320,000 इक्विटी शेयरों को 17.93 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के किए फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किया है। निर्धारित प्राइस बैंड 51 रुपये से लेकर्ण 54 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं। निवेशक इसमें 19 मई, 2023 तक दांव लगा पाएंगे। 24 मई को अलॉटमेंट हो सकता है। इसकी लिस्टिंगन 29 मई को होगी, जिसका प्लेटफ़ॉर्म एनएसई और SME होगा।

इश्यू का लीड मैनेजर शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड है। वहीं इसके प्रोमोटर Lenin Krishnamoorthy Balamanikandan हैं। इसके अलावा Purva Sheregistry India Pvt Ltd आईपीओ का रजिस्ट्रार है।

कृष्का स्ट्रैपिंग सोल्यूशन्स लिमिटेड उत्पादन कार्य चेन्नई में होता है। प्रतिवर्ष 18,000 MT स्टील की स्ट्रैप्स और 80 मिलियन सिल्स बनाने की क्षमता है। कंपनी के पास 50 कर्मचारियों की टीम है।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews