Hindi News

अपनी संपत्ति का 95% हिस्सा दान कर देंगे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी एलिसन

Written by:Rishabh Namdev
Published:
दुनिया के दूसरे सबसे दौलतमंद शख्स लैरी एलिसन अपनी संपत्ति का 95% हिस्सा दान कर देंगे। यह सुनकर आप शायद हैरान हो गए हों, लेकिन यही सच है। लंबे समय से लैरी एलिसन ने कई बड़े डोनेशन दिए हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ कैलिफोर्निया को 200 मिलियन डॉलर कैंसर रिसर्च सेंटर बनाने के लिए दान कर दिए हैं।
अपनी संपत्ति का 95% हिस्सा दान कर देंगे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी एलिसन

लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। कुछ समय पहले ही वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे, लेकिन थोड़े ही समय में एलन मस्क ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। ब्लूमबर्ग बिलियनेर्स की रिपोर्ट के मुताबिक लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 373 बिलियन डॉलर है, जिसके चलते वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लेकिन अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा दान में देंगे। पिछले कुछ समय में उनकी संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, एआई बूम और ओरेकल के शेयरों में उछाल ने लैरी एलिसन की संपत्ति को बढ़ाया है।

काफी कम लोग यह जानते हैं कि लैरी एलिसन अपनी कुल संपत्ति का लगभग 95% हिस्सा दान में देने की योजना बना चुके हैं। यानी वह अपने पास केवल पांच प्रतिशत संपत्ति ही रखेंगे। हालांकि दान कुछ नियमों और शर्तों पर दिया जाएगा।

कैंसर रिसर्च सेंटर बनाने के लिए 200 मिलियन डॉलर का दान

दरअसल, फॉर्चून की एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2025 तक लैरी एलिसन 373 बिलियन डॉलर के मालिक बन चुके हैं। उनकी संपत्ति में सबसे ज्यादा कमाई ओरेकल में हिस्सेदारी से होती है। बता दें कि उनकी 41% हिस्सेदारी ओरेकल में है, जबकि टेस्ला में भी लैरी एलिसन का निवेश है। लेकिन वह अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा दान में दे देते हैं। एलिसन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जरिए वह सोशल वर्क करते हैं। यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्थित एक फॉर-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है। दरअसल, यह ऑर्गेनाइजेशन जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रिसर्च जैसी वैश्विक चुनौतियों पर काम करता है। अब इसके नए कैंपस को ऑक्सफोर्ड में खोला जाएगा और इसके लिए 200 मिलियन डॉलर लैरी एलिसन की ओर से दान में दिया जाएगा। वह कैंसर रिसर्च सेंटर बनाने के लिए यह दान कर रहे हैं।

सोच समझ कर करते हैं दान

इतना ही नहीं, लैरी एलिसन लंबे समय से अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा दान में देते आए हैं। उन्होंने एलिसन मेडिकल फाउंडेशन को एक बिलियन डॉलर दान दिया था। हालांकि अब यह फाउंडेशन बंद हो चुका है, लेकिन यह फाउंडेशन बुजुर्गों की बीमारियों की रोकथाम की दिशा में बनाया गया था। वहीं, एलिसन हमेशा से ही दान अपनी शर्तों के अनुसार देते हैं। अगर उन्हें प्रोजेक्ट चुनौतीपूर्ण लगता है या अच्छा नहीं लगता है, तो वह वहां दान देना सही नहीं समझते। साल 2024 में एलिसन ने जॉन बिल को रिसर्च लीड करने के लिए सिलेक्ट किया था, लेकिन मात्र दो ही हफ्तों के अंदर स्पष्टता से इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews