इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई नहीं इस तारीख तक ITR फाइल करने का मौका, आदेश जारी

आपको बता दें आमतौर पर रिटर्न फाइलिंग की अंतिम तारीख 31 जुलाई ही होती है। इनमें सैलरी पाने वालों के अलावा वे लोग भी होते हैं जिनके अकाउंट की ऑडिटिंग की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन अब वे भी 15 सितंबर 2025 तक रिटर्न फाइल कर सकेंगे। ध्यान रहे इस तारीख के बाद 5000 रुपये तक पेनल्टी लगेगी।
income tax department

आयकर रिटर्न भरने वालों को आयकर विभाग ने बड़ी राहत दी है। आयकर विभाग ने असिसमेंट ईयर/वित्त वर्ष 2024-25 के लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख को डेढ़ महीने बढ़ा दिया है। अब अंतिम तारीख 15 सितम्बर हो गई है।

ITR फ़ाइल करने की तारीख बढ़ाने की जानकारी देते हुए मंगलवार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने बताया कि अब आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख अब 31 जुलाई नहीं है, अब 15 सितम्बर तक आयकर रिटर्न भरा जा सकता है।

इसलिए बढ़ाई रिटर्न फाइलिंग की अंतिम तारीख

तारीख में डेढ़ महीने की वृद्धि के पीछे कारण बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स रिटर्न के फॉर्म में कई महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। इस बदलाव के चलते ऑनलाइन सिस्टम में बदलाव करने के लिए अभी और समय की जरूरत है। इसलिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। इससे सबको फाइलिंग करने में परेशानी नहीं आयेगी।

जून के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है प्रक्रिया 

तारीख वृद्धि का सीधा अर्थ है कि अब यदि कोई व्यक्ति या संस्था आयकर रिटर्न 15 सितम्बर तक फ़ाइल करते हैं तो उन्हें कोई जुर्माना नहीं देना होगा, इसका लाभी छोटे व्यापारियों, फ्रीलांसर्स, नौकरी करने वाले लोग आदि को होगा हालांकि अभी तक आयकर विभाग द्वारा इए बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है ITR भरने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि ये अगलेमहीने यानि जून के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews