Child Savings Plan: एलआईसी ने लॉन्च की नई स्कीम, बच्चों का भविष्य होगा सुरक्षित, मिलेंगे कई फायदे, जानें डिटेल

mutual fund scheme

LIC Child Plan: बच्चों के भविष्य की चिंता सभी माता-पिता को होती है। जिसके लिए अभिभावक पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मार्केट में विभिन्न प्रकार के सेविंग प्लान उपलब्ध हैं। जिसमें निवेश करके पैसों की बचत तो होती ही है, लेकिन साथ में अच्छा रिटर्न भी मिलता है। सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी भी ऐसी कई योजनाएं चला रही है। हाल ही में एलआईसी ने अपना नया चाइल्ड प्लान लॉन्च किया है, जिसका नाम अमृत बाल प्लान (Amrit Bal Plan) है।

स्कीम के बारे में

अमृत बाल स्कीम को निवेशक 17 फरवरी 2024 से खरीद सकेंगे। यह एक इंडिविजुअल, सेविंग्स, नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटींग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। यह खासकर बच्चों को उनके उच्च शिक्षा और विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए लॉन्च किया गया है। इसमें हर 1000 रुपये पर 80 रुपये का गरांटिड रिटर्न मिलता है। न्यूनतम सम एश्यॉर्ड 2 लाख रुपये का होता है। अधिकतम की कोई सीमा नहीं होती है। मैच्योरिटी के एडीशन के साथ बीमा राशि मिलती है। सेटलमेंट ऑप्शन के जरिए 5, 10 या 15 वर्षों के किश्तों में भी रिटर्न लिया जा सकता है।

कौन और कैसे कर सकता है निवेश?

30 दिन से 13 वर्ष के बच्चे के नाम पर माता-पिता पॉलिसी खरीद सकते हैं । मैच्योरिटी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होती है। प्रीमियम पेमेंट टर्म 5,6,7 वर्ष होता है। लिमिटेड प्रीमियम टर्म के लिए न्यूनतम पॉलिसी टर्म 10 वर्ष और सिंगल प्रीमियम के के लिए 5 वर्ष होती है। स्कीम को ऑफलाइन और ऑनलाइन वेबसाइट www.licindia.in के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/शेयर मार्केट/प्लान में निवेश लगाने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews