एलआईसी की FD पर तगड़ा रिटर्न, 1 साल के टेन्योर पर मिलेगा 7.25% ब्याज, लोन की सुविधा भी उपलब्ध, जानें डिटेल 

एलआईसी एक साल के डिपॉजिट पर 7.25% रिटर्न ऑफर कर रहा है। अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।
bank fd

LIC FD: फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। केवल बैंक ही नहीं बल्कि वित्तीय कंपनियों और इंश्योरेंस कंपनी फिक्स डिपाजिट की सुविधा प्रदान करती हैं। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी भी पब्लिक डिपॉजिट ऑफर करती है।

भारतीय जीवन बीमा निगम की पब्लिक डिपॉजिट  में निवासी, अनिवासी व्यक्ति, नाबालिग, फर्म, ट्रस्ट इत्यादि निवेश कर सकती हैं निवेश कर सकते हैं। 1 साल, 18 महीने, 2 साल, 3 साल और 5 साल का टेन्योर ऑफर किया जाता है। जिस पर सालाना ब्याज मिलता है। इसमें ग्राहक 20 करोड रुपये या अधिक का निवेश कर सकते हैं। 20 करोड़ रुपये से अधिक से डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें भी अलग हैं।

मिल रहा इतना ब्याज (Fixed Deposit)

1 साल के टेन्योर पर 7.25% ब्याज मिलता है। 18 महीने के टेन्योर पर 7.35%, 2 साल के टेन्योर पर 7.60% 3 साल के टेन्योर पर 7.75% और 5 साल के टेन्योर 7.75% ब्याज एलआईसी ऑफर कर रहा है। ब्याज दरें 12 अप्रैल 2023 से प्रभावी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 20, 000 रुपये से अधिक और 2 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर 0.25% एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है।

एलआईसी पब्लिक डिपॉजिट के फीचर्स (LIC Public Deposit)

एलआईसी के पब्लिक डिपॉजिट पर अन्य कई सुविधा का लाभ भी मिलता है। जिसमें आकर्षक कार्ड दरें शामिल है। 75% तक जमा राशि के विरुद्ध लोन त्वरित लोन की सुविधा भी मिलती है।  इसके अलावा एएए/स्टेबल रेटिंग, गैर संचय योजना के तहत मासिक और वार्षिक ब्याज भुगतान विकल्प, संचय योजना के तहत वार्षिक रूप से संयोजित ब्याज और ब्याज भुगतान और मूलधन भुगतान के लिए इलेक्ट्रॉनिक  पेमेंट की सुविधा भी मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी स्कीम, शेयर मार्केट, फंड, एफडी इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews