Saving Scheme: एलआईसी की खास सेविंग स्कीम, बनेगा 8 लाख का फंड, रोजाना करें सिर्फ 58 रुपये की बचत, जानें कैलकुलेशन

Saving Scheme: एलआईसी की खास सेविंग स्कीम, बनेगा 8 लाख का फंड, रोजाना करें सिर्फ 58 रुपये की बचत, जानें कैलकुलेशन

Money Saving Scheme: बचत हर व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण भाग होता है। एक व्यक्ति पूरी प्लानिंग के साथ अपने अनावश्यक खर्चों पर काबू कर भविष्य में वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सेविंग करता है। इसके लिए लाभ भी होते हैं। यदि आप छोटे निवेश में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो एलआईसी के खास स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इस पॉलिसी का नाम “एलआईसी आधार शीला योजना सेविंग योजना ” है।

स्कीम के बारे में

एलआईसी आधार शीला योजना (LIC Aadhaar Shila Scheme) बचत योजना है, जिसमें लाइफ इंश्योरेंस का लाभ भी मिलता है। यह एक लॉंग टर्म इनवेस्टमेंट स्कीम है। पॉलिसी खरीदने के लिए महिला निवेशकों की उम्र कम से कम 8 साल और अधिकतम 55 साल होना अनिवार्य होता है। स्कीम में 10 साल के 20 साल तक निवेश किया जा सकता है। मैच्योरिटी से पहले यदि पॉलिसहोल्डर की मृत्यु हो जाती है तो उसके पूरे परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। वहीं जीवित पॉलिसी होल्डर को मैच्योरिटी के दौरान 8 रुपये राशि मिलती है।

ये रहा कैलकुलेशन

यदि कोई महिला 30 साल की उम्र में पॉलिसी खरीदती है तो उसे रोज 58 रुपये का निवेश करना होता है। इस हिसाब से साल भर में 21,918 रुपये जमा करने होते हैं। 20 साल बाद मैच्योरिटी के दौराव निवेशक को 7,94,400 रुपये मिलते हैं, जिसमें 4,29,392 रुपये जमा राशि होती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews