एलआईसी की नई मनी-बैक स्कीम लॉन्च, मिलेगी लाइफटाइम इनकम की गारंटी, जरूरत पड़ने पर ले पाएंगे लोन, जानें डीटेल

lic new policy

LIC New Policy: भारतीय जीवन बीमा ने 29 नवंबर को नई मनी-बैक स्कीम लॉन्च की है। इस पॉलिसी का नाम “जीवन उत्सव” है, जो एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग मनी-बैंक लाइफ इंश्योरेंस प्रॉडक्ट है। प्लान में न्यूनतम बेसिक सम एश्यॉर्ड 5 लाख रुपये हैं। अधिकतम सम एश्यॉर्ड की कोई सीमा नहीं है।। बीमा कवरेज के साथ-साथ सर्वाइवल बेनेफिट भी उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इसमें सीमित प्रीमियम पेमेंट पर जिंदगीभर बीमा कवरेज मिलता है।

जीवन उत्सव प्लान (LIC Jeevan Utsav Plan) के फायदे

एलआईसी जीवन उत्सव प्लान में 5 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। प्रीमियम का भुगतान वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक और मासिक अंतराल में निवेशक कर सकते हैं। स्कीम के तहत 30 दिनों का ग्रेस पीरीयड मिलता है। वहीं सर्वाइवल बेनेफिट के लिए दो ऑप्शन उपलब्ध हैं- रेगुलर इनकम बेनेफिट और फ्लेक्सि इनकम बेनेफिट। फ्लेक्सि इनकम बेनेफिट पर 5.5% सालाना ब्याज मिलता है। दो वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान करने पर लोन के लिए आवेदन कर भी सकते हैं।

कितना मिलता है रिटर्न?

निवेशक बेसिक सम एश्यॉर्ड का 10% निर्धारित अवधि में प्राप्त कर सकते हैं। प्लान के तहत 5 वर्ष के प्रीमियम पेमेंट टर्म पर पेमेंट पॉलिसी के 11वें साल में शुरू होगा। वहीं 16 वर्ष के प्रीमियम पेमेंट टर्म के लिए पॉलिसी के 19वें साल से इनकम मिलती है। जीवन उत्सव पॉलिसी के तहत मैच्योरिटी बेनेफिट उपलब्ध नहीं है। हालांकि गारंटिड एडिशन का लाभ मिलता है। इसके अलावा पाँच राइडर्स की सुविधा भी उपलब्ध हैं, जिसका चयन निवेश कर सकते गई। पॉलिसिहोल्डर को साल के अंत में बेसिक बीमा राशि का 10% दिया जाएगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews