LIC New Policy: एलआईसी ने लॉन्च किया नया पेंशन प्लान, यह नई स्कीम बनेगी बुढ़ापे का सहारा, जानें डिटेल्स

LIC New Policy: एलआईसी ने लॉन्च किया नया पेंशन प्लान, यह नई स्कीम बनेगी बुढ़ापे का सहारा, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लाइफ इंश्योरेन्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऑफ इंडिया (LIC) ने अपनी नई पॉलिसी (LIC New Policy) लॉन्च कर दी है। इसका नाम एलआईसी पेंशन प्लस प्लान (Plan no. 867) है। एलआईसी की यह स्कीम रिटायरमेंट के बाद की प्लानिंग देती है। एलआईसी का यह नया प्लान 5 सितंबर से शुरू हो चुका है, जिसका लाभ ग्राहक उठा सकते हैं। एलआईसी ने प्रेस रिलीज में अपने इस नए पेंशन प्लस प्लान की जानकारी दी है।

यह भी पढ़े… UGC की नवीन पहल, शुरू हुई 5 शोध अनुदान और फेलोशिप योजना, उच्च शिक्षा का मिलेगा लाभ, जानें पात्रता और नियम

यह एक यूनिट लिक्विड, नॉन पोर्टिसीपेटींग और इन्डविजूअल पेंशन प्लान है। इस पॉलिसी के तहत पेंशनर एक सिस्टमैटिक् तरीके से बचत कर सकते हैं और बाद में यह राशि उन्हें मिलती है। ग्राहक टर्म पूरा होने पर एक एनुएटी प्लान के जरिए इसे एक रेगुलर इनकम के रूप में भी बदल सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ग्राहक एलआईसी के इस नए प्लान को लेने एजेंट से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर भी ग्राहक इस पेंशन प्लान को खरीद सकते हैं। इस पॉलिसी में ग्राहकों के निवेश करने पर बुढ़ापे में पेंशन की सुविधा मिलती है।

यह भी पढ़े… गूगल ने अपने यूजर्स को हैकिंग से बचने के लिए क्रोम को तुरंत अपडेट करने की दी सलाह

एलआईसी के मुताबिक ग्राहक ईद पेंशन प्लान को सिंगल/रेगुलर प्रीमियम पेमेंट फ्रीक्वेनसी के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को टर्म पूरा होने तक प्रीमियम पेमेंट का भुगतान करना होगा। इसके लिए ग्रहकों की प्रीमियम अमाउन्ट भी अलग-अलग निर्धारित हो सकती है। पॉलिसिधारकों के पास प्रीमियम की राशि, प्रीमियम की अधिकतम और न्यूनतम सीमा, पॉलिसी के अवधि को चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा। एनएवी की गिनती दैनिक आधार पर होगी। साथ ही यम निवेश प्रदर्शन और प्रत्येक फंड के प्रबंधक शुल्क के आधार पर तय की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews