LIC New Scheme: एलआईसी ने शुरू की नई स्कीम, जमा प्रीमियम पर मिलेगा 10 गुना पैसा, यहाँ जानें डीटेल

LIC New Scheme: एलआईसी ने शुरू की नई स्कीम, जमा प्रीमियम पर मिलेगा 10 गुना पैसा, यहाँ जानें डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपनी नई स्कीम शुरू कर दी है। एलआईसी की कई योजनाएं ऐसी है, जिसका लाभ ग्राहक उठा सकते हैं। अक्सर लीक ग्राहकों के लिए नए-नए और शानदार स्कीम (LIC New Scheme) लाता है। इस बार भी एलआईसी बेहद की खास स्कीम लेकर आया है, जो त्योहारों के इस माहौल में किसी गिफ्ट से कम नहीं है। इस स्कीम का नाम एलआईसी धन वर्षा-866 (LIC Dhanvarsha Plan) है, जो हाल ही में मार्केट में पेश की गई है। यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है, जो मट्युरिटी और लाइफ कवर की पूरी गारंटी देता है। इसे बीमा कंपनी ने सोमवार को लॉन्च किया है।

यह भी पढ़े…MPPSC: इन पदों पर निकली है भर्ती, बुधवार से शुरू होंगे आवेदन, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

इस सिंगल प्लान से ग्राहकों को 10 गुना रिस्क कवर भी मिलता है। इस स्कीम के लिए एलआईसी ने दो ऑप्शन दिए हैं। पहले ऑप्शन में टेबुलर प्रीमियम के 1.25 गुना मृत्यु लाभ गारंटेड एडीशन बोनस के साथ मिलता है। इसका मतलब यह है की यदि किसी ग्राहक ने 10 लाख सिंगल प्रीमियम इस स्कीम के तहत दिया है और उसकी मौत हो जाती है। तो इस स्थिति मएब नॉमिनी को 12.5 लाख गारंटेड एडीशन बोनस के साथ दिया जाएगा।

यह भी पढ़े…RBI ने उठाया सख्त कदम, इन 2 बैंकों पर लगाया लाखों का जुर्माना, ये है वजह, यहाँ जानें बैंक का नाम

बता दें की इस यकीं में गारंटेड बोनस ग्राहकों के चुने हुए ऑप्शन और टर्म के आधार पर होगा। वहीं दूसरे ऑप्शन की बात करें तो टेबुलर प्रीमियम का 10 गुना मृत्यु लाभ गारंटेड एडीशन बोनस के साथ मिलेगा। दूसरे ऑप्शन की तुलना में ग्राहकों को पहले ऑप्शन में अधिक बोनस मिलेगा। इस पॉलिसी में लों और सरेंडर की सुविधा मौजूद है। ग्राहक एलआईसी धनवर्षा स्कीम में 15 साल का टर्म चुनने पर 3 साल तक की पॉलिसी और 10 साल के टर्म पर 8 साल ही पॉलिसी लेने लोगी। पहले ऑप्शन के लिए पॉलिसी लेने की उम्र अधिकतम 60 साल है और ऑप्शन 2 के लिए अधिकतम उम्र 35 साल ही होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews