Pension Plan: बुढ़ापे में होगी मौज, मिलेगी मंथली पेंशन की गारंटी, LIC के इन 5 योजनाओं का उठाएं लाभ

sbi scheme

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार के अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम भी कई योजनाएं चलाती है। बुढ़ापे में लोगों के आय में कम होती होने लगती है और खर्चें बढ़ने लगते हैं। इसलिए जीवन के इस फेज में वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही तैयारी जरूरी होती है। इसमें आपकी मदद एलआईसी की योजनाएं कर सकती हैं।

एलआईसी न्यू जीवन शांति

इस स्कीम में एक बार निवेश करने पर पूरी जिंदगी मंथली इनकम की गारंटी मिलती है। इसमें प्रवेश की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम 79 वर्ष होती है। वहीं न्यूनतम निहित आयु 31 वर्ष और अधिकतम 80 वर्ष होती है। पॉलिहोल्डर लोन के लिए भी अप्लाइ कर सकते हैं। जॉइन्ट लाइफ वार्षिकी परिवार के किसी भी सदस्य के साथ ली जा सकती है।

एलआईसी जीवन अक्षय-VII

यह भी एलआईसी की खास योजनाओं में से एक है। पॉलिसिहोल्डर्स को 10 विभिन्न वार्षिकी (Annuity) विकल्प मिलते हैं। इसका न्यूनतम खरीद मूल्य 1 लाख रुपये होता है। स्कीम के तहत मंथली इनकम की गारंटी भी मिलती है।

एलआईसी SIIP प्लान

इस प्लान के तहत भी पॉलिसिहोल्डर्स को पेंशन की गारंटी मिलती है। इस यूनिट-लिंक्ड बीमा योजना के तहत इक्विटी बाजार में निवेश करने का मौका मिलता है। बीमा के लिए रिटायरमेंट की आयु के हिसाब से पॉलिसी की अवधि का चुनाव करने की सुविधा मिलती है। मैच्योरिटी के बाद मासिक किश्तों में रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

एलआईसी सरल पेंशन प्लान

इसे पॉलिसिहोल्डर सिंगल प्रीमियम में खरीद सकते हैं। वार्षिकी दरें शुरू होने के बाद स्कीम के तहत जीवनभर मंथली इनकम की गारंटी मिलती है। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है।

एलआईसी पेंशन प्लस प्लान

यह भी एक यूनिट-लिंक्ड बीमा स्कीम है, जो पॉलिसिहोल्डर को विभिन्न बाजार लिंक्ड फंडों में निवेश करने का मौका देती है। इसके तहत बचत कोष को बढ़ता ही है, लेकिन पेंशनभोगियों और उनके परिवार को भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा भी मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews