एलआईसी की खास स्कीम, 56 के बाद हर महीने मिलेगी 28,000 रुपये पेंशन, रोजाना बचाएं 72 रुपये, यहाँ जानें पूरा कैलकुलेशन

sbi scheme

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद लाइफस्टाइल में कई बदलाव होते हैं। इस दौरान जॉब की टेंशन नहीं होती। यह समय बेहतर तरीके से जीने के लिए होता है। लेकिन पैसों की तंगी आपके Golden Age को बर्बाद कर सकता है। इसलिए पहले ही खुद को तैयार रखना जरूरी हो जाता है। इसमें अपनी मदद पेंशन प्लांस करते हैं। एलआईसी वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रहा है। जिसमें से एक जीवन निधि प्लान (LIC Jeevan Nidhi Plan) है। यह एक पारंपरिक पेंशन प्लान है, जो प्रोटेक्शन और सेविंग्स दोनों की सुविधा मिलती है।

पेंशन प्लान के बारे में

इस स्कीम में 20 वर्ष आयु से लेकर 58 वर्ष आयु का व्यक्ति निवेश कर सकता है। मैच्योरिटी की उम्र 55 वर्ष से लेकर 65 वर्ष होती है। इसमें सिंगल और रेगुलर प्रीमियम पेमेंट का विकल्प मिलता है। निवेश के 5 वर्षों तक गरंटिड एडिशन पॉलिसी पर मिलता है। 6ठें वर्ष से बोनस लागू होता है। इसमें एक्सीडेंटल डेथ और डिसेबिलिटी राइडर की सुविधा भी उपलब्ध होती है। पेंशन की राशि पर टैक्स लगता है। लेकिन भुगतान किए गए प्रीमियम और 1/3 मैच्योरिटी की राशि पर इनकम टैक्स ऐक्ट सेक्शन 80C और 10 (10A) के तहत टैक्स छूट  भी मिलता है।

ये रहा कैलकुलेशन

निवेशक वार्षिक, मासिक, अर्द्धवार्षिक और त्रैमासिक मोड्स में प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। सलना 26,503, अर्द्धवार्षिक प्रीमियम 13,393 रुपये,  त्रैमासिक प्रीमियम 6,,766 रुपये और मासिक प्रीमियम 2,255 रुपये होता है। इस हिसाब से पॉलिसिहोल्डर को हर दिन करीब 72 रुपये बचाने होंगे। मैच्योरिटी के बाद करीब 28 हजार रुपये की मंथली पेंशन मिलेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/शेयर मार्केट/प्लान में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews