LIC Pension Plans: बेहद खास हैं एलआईसी की ये 4 योजनाएं, वरिष्ट नागरिकों को हर महीने मिलेगी पेंशन

LIC Pension Plans: बेहद खास हैं एलआईसी की ये 4 योजनाएं, वरिष्ट नागरिकों को हर महीने मिलेगी पेंशन

LIC Pension Plans: लाइफ इंश्योरेंस इनकॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया वरिष्ट नागरिकों के लिए कई योजनाएं चलाती है। जिसके तहत उन्हें पेंशन की सुविधा का लाभ मिलता है। यदि आप भी अपने रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। हम आपको कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आपको प्रतिमाह एक निर्धारित राशि पेंशन के तौर पर प्राप्त होगी।

एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी

यदि आप भी सुरक्षित भविष्य की कामना करते हैं तो यह स्कीम आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इस योजना के तहत आपको एक बार निवेश करने बाद महीने करीब 20 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इसके लिए आप हर महीने प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। 30-80 आयुवर्ग के लोग पॉलिसी को खरीद सकते हैं। कम से कम 1 लाख रुपये का निवेश अनिवार्य होता है। अधिकतम इनवेस्टमेंट की कोई लिमिट नहीं होती है।

एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी

30 साल से 79 साल का कोई भी व्यक्ति इस पॉलिसी के लिए आवेदन कर सकता है। हाल ही में इसके परचेस प्राइस में वृद्धि की गई है। यह एलआईसी द्वारा प्रदान की जाने वाली बेस्ट योजनाओं में से एक है। जिसपर 11 फीसदी से भी ज्यादा का ब्याज मिलता है। यह एक व्यापक वार्षिकी योजना है। ग्राहक इसकी खरीदारी 1.5 लाख रुपये में खरीद सकता है। इसके तहत लोन की सुविधा भी मिलती है। योजना के तहत वरिष्ट नागरिकों को हर महीने 11,192 रुपये मिलते हैं।

एलआईसी जीवन सरल पॉलिसी

जीवन बीमा निगम की खास योजनाओं में एक से जीवन सरल पॉलिसी है। बिमाधरक प्रीमियम को निर्धारित कर सकते हैं। योजना के तहत व्यक्ति को मसिल प्रीमियम का करीब 250 गुना रिटर्न मिलता है। मसिल, वर्षित, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक में किसी भी भुगतान के माध्यम को निवेशक चुन सकता है। 40-80 वर्ष आयुवर्ग का कोई भी व्यक्ति इस स्कीम का फायदा उठाया सकता है। पति-पत्नी साथ मिलकर भी इसे खरीद सकते हैं। इसके तहत हर महीने 12000 रुपये की राशि मिलती है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

यह भारत सरकार की खास योजना है, जो एलआईसी के जरिए नागरिकों को प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत वरिष्ट नागरिकों को 9250 रुपये की राशि पेंशन के तौर पर दी जाती है। स्कीम पर करीब 7.4 फीसदी का ब्याज मिलता है। इस स्कीम के तहत निवेशक 10 साल तक पेंशन उठा सकते हैं। 60 से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकता है ।

(Disclaimer:  इस खबर का उद्देश्य का केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews