युवाओं के लिए LIC का खास प्लान, दूर होगी लोन चुकाने की टेंशन, 5,000 रुपये में मिलेगा 50 लाख का बीमा कवरेज, जानें डिटेल 

एलआईसी ने युवाओं के एक खास स्कीम लॉन्च की है। जो लोन चुकाने की टेंशन कम करने में मदद करता है। आइए जानें कैसे?
lic scheme

LIC Plan For Youth: भारतीय जीवन बीमा निगम ने हाल ही में युवाओं के लिए एक खास स्कीम लॉन्च की है। जिसका लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से उठाया जा सकता है। खास बात यह है कि यह लोग भुगतान के लिए सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही न्यूनतम 50 लाख तक का कवरेज प्रदान करता है। यहाँ बात युवा क्रेडिट लाइफ प्लान/डीजी क्रेडिट लाइफ प्लान की हो रही है। डीजी क्रेडिट लाइफ प्लान ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

कैसे दूर होगी लोन की टेंशन?

इस स्कीम को उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है, जिन्होनें कोई लोन ले रखा है या फिर वह लोन लेना चाहते हैं। यह एक नॉन पर, नॉन लिंक्ड, लाइफ, इंडिविजुअल,प्यूर रिस्क प्लान है। यह लोन की लायबिलिटी को काम करता है ताकि जब पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार के सदस्यों को लोन चुकाने लोन चुकाने की आवश्यकता ना पड़े। 

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी योजना/प्लान, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews