LIC Plan: एलआईसी की ये स्कीम है बेहद खास, मिलता है 10 गुना रिटर्न, 31 मार्च तक करें निवेश

LIC Plan: एलआईसी की ये स्कीम है बेहद खास, मिलता है 10 गुना रिटर्न, 31 मार्च तक करें निवेश

LIC Plan: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन कई पॉलिसी की सुविधा देती है। जिसके तहत निवेशकों को शानदार रिटर्न मिलता है। हम आपको एलआईसी की ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करने पर 10 गुना तक का रिटर्न मिलता है। इस प्लान का नाम धन वर्ष प्लान 866 है। योजना के तहत नागरिकों को सुरक्षित सेविंग और एक प्रीमियम जमा करने पर 10 गुना रिस्क कवर की सुविधा मिलती है। इस पॉलिसी के लिए पॉलिसिधारकों को बार-बार प्रीमियम भुगतान की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

एलआईसी धन वर्षा में प्रीमियम के लिए दो ऑप्शन दिए जाते हैं। पहले ऑप्शन में ग्राहकों को 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम लेने पर, उसकी मृत्यु की स्थिति परिवार को 12.5 लाख रुपये गारंटीड एडीशन बोनस मिलता है। साथ 1.2 गुना सम एश्यॉर्ड मिलता है। वहीं दूसरे ऑप्शन में 10 गुना रिस्क कवर मिलता है। पॉलिसिधारक की मृत्यु होने पर 10 गुना क्रैश सपोर्ट मिलता है। इसका मतलब है 10 लाख से सिंगल प्रीमियम पर नॉमिनी या परिवार को 1 करोड़ रुपये गारंटीड बोनस मिलता है।

इस पॉलिसी के तहत पॉलिसिधारकों को लोन की सुविधा भी मिलती है। ग्राहक 31 मार्च 2023 तक इसकी खरीददारी कर सकते हैं। इसका इंश्योरेंस कवर भी काफी फायदेमंद माना जाता है। प्लान के लिए एक फिक्स्ड टाइम के लिए निवेश करना पड़ता है। एक बार पॉलिसी की मैच्योरिटी होने पर राशि प्रदान कर दी जाती है। इसके लिए 15 वर्ष और 10 वर्ष का टर्म प्लान का विकल्प मिलता है। जिसके लिए बोनस राशि भी अलग होती है। 15 साल की अवधि के लिए ग्राहकों की उम्र न्यूनतम 3 साल और अधिकतम 60 साल होनी चाहिए। वहीं 10 वर्षों की अवधि के लिए पॉलिसिधारकों की उम्र न्यूनतम 8 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या पॉलिसी में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews