बहुत काम की है LIC की यह पॉलिसी, मैच्योरिटी पर 100 फीसदी मनी बैक, महिलाओं के लिए है बेहद खास 

बहुत काम की है LIC की यह पॉलिसी, मैच्योरिटी पर 100 फीसदी मनी बैक, महिलाओं के लिए है बेहद खास 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अक्सर अपने ग्राहकों के लिए नई-नई पॉलिसी लाती रहती है। फिलहाल एलआईसी के पास कई बेहतरीन प्लान भी मौजूद है, जिसका फायदा ग्राहक उठा सकते है। लेकिन बात यह है इनकी पॉलिसी का पता कई लोगों को नहीं होता और चाह कर भी वो इन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसी ही एक पॉलिसी है धन रेखा पॉलिसी (Dhan Rekha Policy) जिसकी जानकारी हम आपको इस खबर में देने वाले हैं। धन रेखा पॉलिसी एक नॉन-लिक्विड और पर्सनल सेविंग लाइफ इंशयुरेन्स स्कीम है। इस पॉलिसी के दो प्रीमियम ग्राहकों को मुहैया करवाएं जाते हैं, जिनका चयन ग्राहक अपनी इच्छा के अनुसार कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… Google ने इन वायरस वाले Apps को किया बैन, बताया स्मार्टफोन के लिए खतरा, जल्द करें ये काम

सिंगल और सीमित दो प्रीमियम के ऑप्शन मौजूद हैं। इस पॉलिसी को 40 साल के टर्म पर न्यूनतम 90 दिन और अधिकतम 55 साल उम्र वाले लोग खरीद सकते हैं। वहीं 30 साल के टर्म पर 2 साल से लेकर 45 साल की उम्र वाले लोग खरीद सकते हैं। यह पॉलिसी 20 साल के टर्म पर भी उपलब्ध है, जिसे 3 साल से लेकर 35 साल की उम्र वाले लोग खरीद सकते हैं। इस पॉलिसी के तहत निवेश करने वाले को दोगुना रिटर्न मिलता है और इसके लिए सभी भारतीय नागरिक अप्लाइ कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… किसी आलीशान बंगले से कम नहीं है रणवीर-दीपिका का आशियाना, जानें कीमत, देखें तस्वीरें

यदि इस बीच निवेशक की मृत्यु हो जाती है तो पॉलिसी के कुल राशि का 125% निवेशक के नॉमिनी को दिया जाता है। साथ ही मैच्योरिटी पूरी होने पर 100% मनी बैक के साथ दिया जाता है। इसे ग्राहक किश्तों में ले सकता है। मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना में से किसी भी ऑप्शन को चुन सकते हैं। मासिक किश्त कम से कम 5000 रुपये, तिमाही पर 15,000 रुपये और छमाही पर 25,000 रुपये है। यह पॉलिसी महिलाओं के लिए बहुत खास है, क्योंकि पॉलिसी में महिलाओं के लिए खास दरें निर्धारित की गई है और पॉलिसी लेने पर उनके प्रीमियम की दरें भी कम कर दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews