LIC Policy: बच्चों के लिए बेस्ट है एलआईसी की ये पॉलिसी, मिलता है लाखों का रिटर्न, 150 रुपये का करें निवेश

small saving scheme

LIC Policy: जीवन बीमा निगम कई शानदार योजनाओं की सुविधा प्रदान करती है, जिसका लाभ उठाकर आप लाखों की रकम जमा कर सकते हैं। आज हम आपको एलआईसी की ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए छोटे बच्चे भी पात्र हैं। इसका नाम “जीवन तरुण पॉलिसी” है। इसे बच्चों को ध्यान में रख कर शुरू किया गया है। साथ ही इसके तहत शानदार रिटर्न भी मिलता है। यह पार्टीसिपेटींग, नॉन लिक्विड, इंडीविजुअल और लाइफ एश्योरेन्स सेविंग प्लान है। जो सुरक्षा के साथ-साथ कई सुविधाएं भी पॉलिसिहोल्डर को देता है।

ये हैं कैलकुलेशन

इस पॉलिसी को न्यूनतम 75000 रुपये के सम एश्यॉर्ड के लिए ले सकते हैं। इसके लिए कोई अधिकतम सीमा भी तय नहीं की गई है। निवेशक अपनी सहूलियत के हिसाब से इन्वेस्ट कर सकते हैं। जीवन तरुण पॉलिसी में सलना 54,000 रुपये का प्रीमियम भरना होता है। इसका मतलब आपको बच्चे के लिए 150 रुपये का निवेश रोजाना करना होगा। इस हिसाब से 8 साल में कुल निवेश 4,32,000 रुपये तक का होता है। मैच्योरिटी के बाद कुल 8,44,550 रुपये मिलते हैं। जिसमें 2,47,000 रुपये बोनस राशि होती है और 97,000 रुपये लॉयल्टी बोनस होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आपके बच्चे की उम्र न्यूनतम 90 दिन और अधिकतम 12 साल होनी चाहिए। 25 साल का होने पर इस पॉलिसी के फायदे पॉलिसिहोल्ड को मिलते हैं। और 20 साल तक प्रीमियम का भुगतान करना होता है। आप इसके लिए मासिक, तिमाही, छमाही और सलना पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या पॉलिसी में निवेश करने की सलाह नहीं देता है। इसमें जोखिम हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews