
LIC Scheme: भविष्य में वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ही व्यक्ति पैसों की बचत करता है। इन्वेस्टमेंट के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम के योजनाओं को सुरक्षित और फायदेमंद प्लेटफार्म माना जाता है। एलआईसी विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती है, जिसके तहत अलग-अलग सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। इन्हीं में से न्यू जीवन आनंद प्लान है।
स्कीम के तहत मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ
नया जीवन आनंद प्लान एक नॉन-लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल लाइफ एश्योरेंस प्लान है, जो प्रोटक्शन ओर सेविंग दोनों का ही कॉम्बिनेशन है। मैच्योरिटी के दौरान निवेशकों को फुल पेआउट और लाइफ़ लॉंग कवरेज का लाभ मिलता है। इस स्कीम के तहत निवेशकों को दो बार बोनस का लाभ मिलता है। इसके अलावा इसके अलावा भुगतान किए गए प्रीमियम पर टैक्स बेनिफिट्स की सुविधा मिलती है। पॉलिसी के तहत पॉलिसी होल्डर पॉलिसी होल्डर लोन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। प्लान के तहत रेगुलर प्रीमियम भुगतान की सुविधा मिलती है। 100 वर्ष की उम्र तक बीमा बीमा कवरेज का लाभ मिलता है। इसके अलावा लाभ का भुगतान बोनस राशि के साथ किया जाता है, जिससे जीवन की अंतिम कमाई बढ़ जाती है। मामूली प्रीमियम राशि के भुगतान पर राइडर के तौर पर अतिरिक्त टॉप अप भी पॉलिसी होल्डर को मुहैया करवाया जाता है।
कौन उठा सकता है लाभ?
स्कीम का लाभ उठाने के लिए प्रवेश आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। मैच्योरिटी की अधिकतम आयु सीमा 75 वर्ष है। पॉलिसी टर्म 15 वर्ष से लेकर 35 वर्ष का होता है।
ये रहा कैलकुलेशन
न्यूनतम सम एश्यॉर्ड 1 लाख का होता है। यदि एक व्यक्ति 30 वर्ष की उम्र में नई जीवन आनंद पॉलिसी को खरीदता है। 25 वर्षों के लिए 20 लाख सम एश्यॉर्ड साथ 20 वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान करता है और सालाना 25000 रुपये जमा करता। ऐसे में निवेशक की मृत्यु पर नॉमिनी को 25 लाख रुपए का समय रिटर्न मिलता है। 25 साल पॉलिसी टर्म के बाद मेच्योरिटी बेनिफिट मिलता है, जिसमें सम एश्यॉर्ड के साथ-साथ संचित बोनस का लाभ भी मिलता है। यदि कोई व्यक्ति यदि रोजाना 45 रुपये की बचत करता है और पॉलिसी में 35 वर्षों तक निवेश करता है। तो उसे मैच्योरिटी के समय करीब 25 लाख रुपये का मिलता है।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/फंड/स्टॉक में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

