LIC Scheme: रोजाना करें 166 रुपये की बचत, बनेगा 50 लाख का फंड, एलआईसी की ये स्कीम करेगी मदद, जानें कैलकुलेशन

lic scheme

LIC Scheme: सेविंग और इंश्योरेंस दोनों का ही जीवन में महत्वपूर्ण होते हैं। इनके जरिए वित्तीय सुरक्षा की गारंटी मिलती है। मुश्किलों के समय व्यक्ति की सेविंग्स की काम आती है। आज कल लोग गुल्लक के बजाए ऐसे जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां अच्छा रिटर्न और सुरक्षा मिले। भारतीय जीवन बीमा निगम कई योजनाएं चला रहा है। हम आपको ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें रोजाना 166 रुपये का निवेश करके 50 लाख तक का फंड तैयार कर सकते हैं।

स्कीम के फीचर्स

इस स्कीम का नाम एलआईसी बीमा रत्न पॉलिसी है। यह एक खास इंश्योरेंस स्कीम है। यह रिटायरमेंट के बाद आपको वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इसमें डेथ और मैच्योरिटी बेनेफिट्स के साथ-साथ एक्स्ट्रा गारंटिड एडीशन का लाभ भी मिलता है, जो फाइनल पेआउट को बढ़ाने में मदद करता है। मंथली, अर्द्धवार्षिक, वार्षिक और छमाही प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। प्रीमियम पर भी छूट मिलता है। साथ ही गारंटिड बोनस का लाभ भी मिलता है। स्कीम के तहत 30 दिन का फ्री लुक पीरियड मिलता है।

कौन कर सकता है निवेश?

पॉलिसी में 15, 20 और 25 वर्षों के लिए निवेश किया जा सकता है। 15 वर्ष के लिए प्रवेश आयु न्यूनतम 5 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष होनी चाहिए। न्यूनतम बेसिक सम एश्यॉर्ड 5 लाख रुपये होता है। 90 दिन से 55 वर्ष का कोई भी व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। नाबालिग के 18 वर्ष पूरे होते ही स्कीम उनके नाम पर हो जाती है।

ये रहा कैलकुलेशन

यदि कोई व्यक्ति 5 लाख रुपये का निवेश 15 वर्ष के प्लान में करता है तो मैच्योरिटी के दौरान करीब 9 लाख रुपये का रिटर्न प्राप्त कर सकता है। ऐसे में आपको हर महीने 5000 रुपये का निवेश करना होगा। मतलब आपको प्रतिदिन 166 रुपये की बचत करनी होगी। 25 वर्ष के प्लान का ऑप्शन चुनने पर करीब 50 लाख रुपये का फंड बन जाता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/शेयर मार्केट/फंड में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews