LIC Scheme: एलआईसी दे रहा है बंपर मुनाफा कमाने का मौका, घर बैठे होगा 50 लाख का फायदा

LIC Scheme: एलआईसी दे रहा है बंपर मुनाफा कमाने का मौका, घर बैठे होगा 50 लाख का फायदा

LIC Scheme: जीवन बीमा निगम कई योजनाएं चलाता है। एलआईसी की इन स्कीम्स में ना सिर्फ सुरक्षित रिटर्न मिलता है, बल्कि शानदार मुनाफा भी होता है। देश भर के ज्यादातर लोग निवेश करने के लिए एलआईसी की पॉलिसी को उचित विकल्प मानते हैं। हम आपको ऐसे स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बंपर मुनाफा होता है। सही तरीके से निवेश करने पर पॉलिसिधारक लाखों का मुनाफा घर बैठे कमा सकते हैं। इस योजना का नाम “जीवन लाभ योजना” है।

जीवन लाभ योजना लंबे समय से निवेशकों की पसंद बनी हुई है। स्कीम के तहत 25 साल में करीब 54 लाख रुपये का रिटर्न मिलता है। 25 वर्षों में मैच्योर होने वाली इस योजना से मोटी रकम कमाने के लिए आपको 20 लाख रुपये की राशि बीमा के लिए चुनना होगा। जिसके बाद आपको सलना 92,400 रुपये प्रीमियम के रूप में जमा करना होगा। इस हिसाब से हर महीने 7,700 रुपये का निवेश करना होगा। मैच्योर होने पर 54 लाख रुपये निवेशकों को मिलते हैं। इसी बीच यदि पॉलिसिधारक की मृत्यु हो जाती है तो रकम नॉमिनी के पास जाती है।

एलआईसी की इस खास योजना का लाभ उठाने कुछ शर्तें भी पूरी करनी होती है। यदि कोई व्यक्ति 21 साल के लिए पॉलिसी टर्म का चयन करता है, तो उसकी उम्र 54 साल से कम होनी चाहिए। 25 साल का टर्म लेने वाले निवेशक की उम्र 50 साल से कम होनी चाहिए। इसके अलावा मैच्योरिटी के समय भी निवेशकों की उम्र 75 साल से कम होना अनिवार्य होता है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना या शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews