LIC Scheme: महिलाओं के लिए एलआईसी की सुपरहिट स्कीम, रोजाना करें 60 रूपये की बचत, मिलेगा 8 लाख का रिटर्न, जानें कैसे

lic scheme

LIC Scheme: पैसों की बचत करने से वित्तीय स्वतंत्रता मिलती है। जो जरूरत के समय आपके काम भी आती है। महिलाओं के लिए भी मनी सेविंग बहुत जरूरी होता है। यदि आप भी ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं जिसमें कम निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलता है तो एलआईसी आधारशिला स्कीम आपके काम आ सकती है।

स्कीम के बारे में

भारतीय जीवन बीमा निगम यह स्कीम खासकर महिलाओं के लिए लेकर आया है। यह एक एन्डाउमेंट पॉलिसी है, जिसमें लाइफ प्रोटेक्शन के साथ-साथ सेविंग्स का लाभ मिलता है। आपके अनुपस्थिति में यह आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान करता है। मैच्योरिटी के बाद अच्छा खासा रिटर्न देता है। 8 वर्ष से 55 वर्ष की कोई भी महिला इस पॉलिसी में निवेश कर सकती है। पॉलिसी टर्म 10 वर्ष से लेकर 20 वर्ष का होता है। मैच्योरिटी की अधिकतम आयु 70 वर्ष होती है।

मिलता है इन सुविधाओं का भी लाभ

  • सम एश्यॉर्ड कम से कम 75000 रुपये का होता है।
  • मैच्योरिटी के दौरान मैच्योरिटी के दौरान निवेशकों को बेसिक Sum Assured के साथ-साथ Loyalty एडिशन का लाभ मिलता है।
  • निवेश करने के 2 साल बाद आप इसे सरेंडर भी कर सकते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर लोन का लाभ भी मिलता है।
  • आप अपनी सहूलियत के हिसाब से मासिक, वार्षिक्, अद्र्धवार्षिक और छमाही प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।

ये रहा कैलकुलेशन

मंथली प्रीमियम कम से कम 5000 रुपये का होता है। 20 साल की उम्र में महिलायें पॉलिसी को 20 वर्षों के लिए खरीद कर रोजाना 58 रुपये बचाकर 8 लाख तक का फंड बना सकती हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/स्टॉक/आईपीओ/फंड में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews