Global Surfaces IPO: ग्लोबल सर्फेस आईपीओ की लिस्टिंग आज, 13 गुना हुआ सब्स्क्रिप्शन, यहाँ जानें डिटेल्स

Global Surfaces IPO: ग्लोबल सर्फेस आईपीओ की लिस्टिंग आज, 13 गुना हुआ सब्स्क्रिप्शन, यहाँ जानें डिटेल्स

Global Surfaces IPO: ग्रे मार्केट में आज ग्लोबल सर्फेस आईपीओ की धांसू एंट्री हो चुकी है। इसकी लिस्टिंग की तारीख 23 मार्च यानि आज है। निवेशकों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया था। जिसके कारण इन्वेस्टर्स की उम्मीद भी बढ़ चुकी है। कंपनी ने 13 मार्च को अपना आईपीओ खोला था। जिसमें दांव लगाने के लिए 15 मार्च तक का अवसर दिया गया था। केवल तीन दिनों में इसे ओवरऑल 13 गुना सबस्क्राइब किया गया है। गुरुवार को बीएसई पर कंपनी के इक्विटी शेयरों को सूचीबद्ध किया जाएगा।

एक्स्पर्ट्स के मुताबिक आज यह 19 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जिससे शेयर मार्केट में इसके पॉजिटिव शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी लिस्टिंग पर करीब 5 फीसदी प्रीमियम मिल सकता है। अनुमानित प्रीमियम करीब 13.5% होगा। फिलहाल, इसकी लिस्टिंग 159 रुपये प्रति शेयर पर होने ही आशंका जताई जा रही है। जिसका मतलब यह है कि निवेशकों को अलॉट किये शेयरों पर लगभग 13 फीसदी का मुनाफा होगा।

आईपीओ के क्लोजिंग डेट तक इसे रीटेल कैटेगरी में 5.12 फीसदी, क्यूआईबी कैटेगरी में 8.95 फीसदी और एनआईआई कैटेगरी में 33.10 गुना सब्स्क्रिप्शन मिला था। ऑफरिंग का प्राइस बैंड 133 रुपये से लेकर 140 रुपये था। 155 करोड़ रुपये के शेयरों को जारी किया गया था। अब शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर हो चुकी है। इससे जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी Global Surfaces FZE के विस्तार के लिए करेगी। दुबई में एक प्लांट भी बनाया जाएगा। बाकी बची रकम का इस्तेमाल समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews