
AI Generated Image
पब्लिक सेक्टर के दो बड़े बैंकों ने लोन लेने वाले ग्राहकों को राहत दी है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स में कटौती की गई है। इस फैसले के बाद जिसका सीधा असर ईएमआई पर पड़ेगा। ऑटो, पर्सनल, होम लोन और अन्य प्रकार के ऋण सस्ते होंगे। इस लिस्ट में बैंक ऑफ़ बड़ोदा और केनरा बैंक शामिल है। दोनों ही बैंकों ने 12 जुलाई से संशोधित ब्याज दरें लागू कर दी हैं। इससे पहले भी कुछ प्राइवेट और सरकारी बैंक जुलाई में लोन सस्ता कर चुके हैं।
एमसीएलआर, एक बेंचमार्क रेट होता है। इसका इस्तेमाल करके बैंक फ्लोटिंग-रेट लोन के लिए ब्याज दर निर्धारित करते हैं। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स घटने से ईएमआई में गिरावट आएगी। बैंक द्वारा कम ब्याज दर के साथ ऋण दिया जाएगा। आइए जानें बदलाव के बाद इन दो बड़े बैंकों के नए इंटरेस्ट रेट क्या है?
केनरा बैंक की नई ब्याज दरें (Loan Interest Rates)
केनरा बैंक ने टेन्योर लिंक्ड एमसीएलआर में 5 बीपीएस तक की कटौती की है। संशोधन के बाद ओवरनाइट लेंडिंग रेट 7.95% है। वहीं एक महीने के लिए दरें 8%, 3 महीने के लिए 8.20% और 6 महीने के लिए 8.55% है। 1 साल के लिए ब्याज दर 8.75%, 2 साल के लिए 8.90% और 3 साल के लिए 8.95% है। नए रेट लोन और एडवांस पर लागू होंगे। बैंक ने मौजूदा ग्राहकों को एमसीएलआर आधारित लोन में स्विच करने की सुविधा भी दे रहा है। रिटेल या एमसीएमई लोन पर यह सुविधा प्रभावी नहीं होगी।
बैंक ऑफ इंडिया नई एमसीएलआर दरें
संशोधन के बाद बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ओवरनाइट एमसीएलआर 8.10% है। एक महीने के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स 8.30% और 3 महीने के लिए 8.50% है। 6 महीने के लिए ब्याज दर 8.75% और 1 साल के लिए 8 पॉइंट 90% है। पिछले महीने ही बीओबी ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स में बदलाव किया था ।फिलहाल बेस रेट 9.45 प्रतिशत और बीपीएलआर 13.75% है। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक बैंक के नजदीकी शाखा या आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

