इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, MCLR में वृद्धि, नए लेंडिंग रेट्स लागू, जानें डिटेल 

पंजाब नेशनल बैंक ने लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया है। एमसीएलआर में 5 बीपीएस का इजाफा हुआ है, 1 जुलाई से प्रभावी हो चुका है। आइए टेन्योर वाइज लेंडिंग रेट्स जानें-
Loan Rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (Loan Rates) में बदलाव किया है। लोन के नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी हैं। सभी टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 5 आधार अंकों (BPS) की बढ़ोत्तरी की गई है। 1 जून को भी बैक ने MCLR में संशोधन किया है।

एमसीएलआर वो न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। इसमें होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर  पर्सनल, व्हीकल समेत विभिन्न प्रकार के ऋणों और ईएमआई पर पड़ता है। संशोधन के बाद एमसीएलआर 8% से लेकर 9.10% है, जो पहले 7.95% से लेकर 9.05% थे।

टेन्योर वाइज़ MCLR जानें 

ओवरनाइट एमसीएलआर 7.95% से बढ़कर 8% हो चुका है। एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.20% से बढ़कर 8.25% हो गया है। 3 महीने के लिए एमसीएलआर 8.40% से बढ़कर 8.45% हो चुकी है। वहीं 6 महीने के लिए दरें 8.60% से बढ़कर 8.65% हो गई है। 1 साल के लिए लेंडिंग रेट्स 8.75% से बढ़कर 8.80% और 3 साल के लिए 9.05% से बढ़कर 9.10% कर दी गई है।

बेस रेट और EBLR में भी संशोधन

बेस रेट 9.50 है। सभी ग्राहकों के लिए 1 जुलाई 2026 से आरएलएलआर 8.10% (रेपो रेट 5.25%+ मार्कअप 2.50%) है। इसके साथ बीएसपी 0.35 है, जो पहले 0.10% था। 2 जुलाई से बैंक ने संशोधित एक्सटर्नल बैच मार्क्स लिंक्ड फ्लोटिंग लोन रेट्स भी लागू कर दिए हैं। पीएनबी प्राइम प्लस 3 महीने के T-बिल के लिए  रेट 5.25% है। जबकि 6 महीने के टेन्योर प्रीमियम के लिए दरें 0.20 प्रतिशत और 12 महीने के लिए 0.50% हैं।

यहाँ चेक करें नए लेंडिंग रेट्स 

फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें 

फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये का निवेश करने पर 3% से लेकर 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 3.50% से लेकर 7.10% है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 3.80% से लेकर 7.40% है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews