इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगा किया लोन, MCLR में वृद्धि, 17 जून से नई दरें लागू

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने MCLR में 10 बीपीएस की वृद्धि का ऐलान किया है। 17 जून से नए लेंडिंग रेट्स प्रभावी होंगे। जिसका असर लोन के ब्याज दरों और ईएमआई पर पड़ेगा। 
bank loan

जून में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति बैठक के बाद कई बैंक लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव कर चुके हैं। हालांकि इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, दरें 5.25% पर बरकरार हैं। अब पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र ने लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 10 आधार अंकों (BPS) की वृद्धि की गई है।

नई एमसीएलआर 17 जून 2026 से लागू होने वाली हैं। बीओएम की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 6 महीने के टेन्योर के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.80% कर दिया गया है, जो पहले 8.70% था। 1 साल के लिए एमसीएलआर को 8.85% से बढ़कर 8.95% करने का फैसला बैंक ने लिया है। बाकी किसी भी टेन्योर में कोई संशोधन नहीं किया गया है।

अन्य टेन्योर के लिए MCLR जानें 

ओवरनाइट के लिए एमसीएलआर दरें 7.50% पर बरकरार है। एक महीने के लिए रेट 8.30% और 3 महीने के लिए 8.55% है। बैंक ने RLLR में कोई बदलाव नहीं किया है, दरें 8.05% पर बरकरार हैं। बता दें कि एमसीएलआर वे न्यूनतम ब्याज दर होती हैं, जिससे कम दर पर बैंक ग्राहकों को लोन ऑफर नहीं कर सकते। इसकी शुरुआत आरबीआई ने 2016 में की। इसका असर लोन और ईएमआई पर पड़ता है। BOM के इस फैसले के बाफ लोन के ब्याज दर और ईएमआई बढ़ सकती है।

फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव नहीं 

बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। 7 दिन से लेकर 10 साल के कॉलेबल एफडी पर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 2.60% से लेकर 6.65% तक ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 400 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 365 दिन यानी 1 साल की एफडी पर 6.20% ब्याज मिल रहा। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। इंटरेस्ट रेट अधिकतम 7.15% हैं।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews