इस प्राइवेट बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगा किया लोन, MCLR में 10 बीपीएस की वृद्धि, जानें डिटेल 

जुलाई में एक और प्राइवेट सेक्टर बैंक ने लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया है। एमसीएलआर में वृद्धि की गई है। संशोधित दरें 7 जुलाई से लागू हो चुकी हैं। जिसका असर ईएमआई पर भी पड़ेगा। 
Loan Rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बदलाव किया है। 7 जुलाई से नई दरें लागू हो चुकी हैं। बैंक के इस फैसले का सीधा असर लोन की ब्याज दरों (Loan Rates) और ईएमआई पर पड़ेगा। नए एमसीएलआर 6 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेंगे। जून में भी लेंडिंग रेट्स में बदलाव किया गया था।

10 बीपीएस की वृद्धि के बाद एमसीएलआर दरें 7.70% से लेकर 9. 35% हैं। 6 जून तक दरें 7.60% से लेकर 9 .25% थी। बता दें कि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स वे न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक विभिन्न प्रकार के लोन के लिए ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। इसकी शुरुआत भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2026 में गई थी।

टेन्योर वाइज MCLR जानें 

TMB की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ओवरनाइट एमसीएलआर 7.60% से बढ़कर 7.70% हो चुकी हैं। एक साल के लिए भी दरें बढ़कर 7.70% हो चुकी है। 3 महीने के लिए लेंडिंग रेट 8.30% से बढ़कर 8.40% हो चुके हैं। 6 महीने के लिए दरें 8.85% से बढ़कर 8.95% हो गई है। 1 साल के लिए MCLR अब 9.35% होगा, जो पहले 9.25% था।

लोन की ब्याज दरें यहाँ देखें  

फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं 

बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। कॉलेबल एफडी पर सामान्य नौकरी को 4% से लेकर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल का टेन्योर ऑप्शन मिलता है। सबसे ज्यादा रिटर्न 567 दिन स्पेशल डिपॉजिट स्कीम पर मिल रहा है। जबकि 456 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम 7.10% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ  नागरिकों को एक साल या इससे अधिक के टेन्योर पर 50 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है।

सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों में संशोधन

1 जुलाई को बैंक ने सेविंग बैंक अकाउंट के ब्याज दरों में संशोधन किया है, 2.70% से लेकर 6% ब्याज दे रहा है। 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.60% ब्याज मिल रहा है। 2 करोड़ रुपये से अधिक और 10 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6% इंटरेस्ट मिल रहा है। 5 लाख से अधिक और 10 लाख रुपये तक की राशि पर 3%, 10 लाख रुपये से अधिक और एक करोड़ रुपये से कम की राशि पर 3.25%, एक करोड़ रुपये से अधिक और 2 करोड़ रुपये तक की राशि पर 4.50% ब्याज मिल रहा है।

यहाँ चेक करें नए रेट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews