इन 3 बैंकों ने किया सस्ता किया लोन, घटाया MCLR, यहाँ जानें नई दरें

जनवरी 2026 में अब तक कई बैंक लोन के ब्याज दरों में बदलाव कर चुके हैं। एमसीएलआर में कटौती हुई है। लाखों ग्राहकों को राहत मिली है। ईएमआई का बोझ भी कम हो सकता है।
loan rates

AI Generated Image

जनवरी 2026 में अब तक कई बैंकों ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मार्जिकल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में कटौती की गई है। इस सूची में एचडीएफसी समेत कई बैंक शामिल हैं। इस फैसले का सीधा असर उधार लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। लोन के ब्याज दरों से राहत मिलेगी। ईएमआई पर भी असर पड़ेगा।

एमसीएलआर, न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक ग्राहकों को लोन ऑफर करते हैं। जब भी रेपो रेट में बदलाव होता है, तब एमसीएलआर में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 5 दिसंबर 2025 को रेपो दरों में 25 बीपीएस की कटौती की थी। जिसका असर 2026 में भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में रेट्स 5.25% हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक

आधिकारिक वेबसाइट http://iob.bank.in/ के मुताबिक इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने 15 जनवरी 2026 से नई एमसीएलआर दरें लागू कर दी हैं। ओवरनाइट टेन्योर के लिए दरों में 5 आधार अंकों की कटौती की गई है। बाकी टेन्योर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक महीने के लिए दरें 8.30% हैं। 3 महीने के टेन्योर के लिए एमसीएलआर 8.40%, 6 महीने के लिए 8.65% और एक साल के लिए 8.80% हैं। वहीं 2 साल के लिए रेट्स 8.80% और 3 साल के लिए 8.85% हैं।

यूको बैंक 

यूको बैंक ने 11 जनवरी को एमसीएलआर में बदलाव किया था। 5 बीपीएस तक की कटौती की गई थी। ओवरनाइट दरें 7.95% से घटकर 7.90% हो चुकी हैं। एक महीने के लिए दरें 8.20% से घटकर 8.15% हो चुकी हैं। 3 महीने के लिए दरें 8.45% से घटकर 8.40% हैं। 6 महीने के लिए रेट्स 8.65% (पहले 8.70%) और एक साल के लिए 8.75% (पहले 8.80%) हैं। नई दरें आधिकारिक वेबसाइट http://www.uco.bank.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

एचडीएफसी बैंक 

इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने भी जनवरी में एमसीएलआर में कटौती की है। 7 जनवरी से नए रेट लागू हो चुके हैं। 10 बीपीएस तक की कटौती हुई है। ओवरनाइट एमसीएलआर 8.25%, एक महीने लिए 8.25%, 3 महीने के लिए 8.30% और 6 महीने के लिए 8.40% हैं। वहीं एक साल के लिए दरें 8.40%, 2 साल के लिए 8.50% और 3 साल के लिए 8.55% हैं। दरें www.hdfc.bank.in  पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews