LPG Price: राहत भरी खबर, 1 मई को सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, इतनी हो गई कीमत

lpg price hike

LPG Price: हर महीने की शुरुआत में तेल विपणन कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में बदलाव करती हैं। 1 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में कटौती की गई है। सिलेंडरों की कीमत में 171.50 रुपये की गिरावट आई है। हालांकि रसोई गैस के भाव में कोई  बदलाव नहीं हुआ है।

पिछले कुछ महीनों से एलपीजी के दामों में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। मार्च में ही गैस सिलेंडरों के भाव में 350.50 प्रति यूनिट का इजाफा किया गया था और अब गिरावट हुई हो। वहीं इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर भी 50 रुपये महंगा हुआ था।

दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,028 रुपये से घटकर 1,856.50 रुपये हो चुकी है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103.00 रुपये है। कटौती के बाद मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1960.50 रुपये, कोलकाता में 1960.50 रुपये और चेन्नई में 2021.50 रुपये हो चुकी है।

बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल घरों में नहीं किया जाता है। इसलिए जनता की रसोई पर महंगाई की मार इस महीने नहीं पड़ी है। लंबे समय बाद मार्च में डॉमेस्टिक सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया गया था। वहीं कच्चे तेल और PNG-CNG के भावों में उछाल देखने को मिला है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews