LPG Cylinder Price: राहत भरी खबर, 1 जून को सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, नए रेट जारी, जानें यहाँ

LPG Cylinder Price: राहत भरी खबर, 1 जून को सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, नए रेट जारी, जानें यहाँ

LPG Cylinder Price: सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। 1 जून को कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में कटौती की गई है। अब 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए 83.50 रुपये कम भुगतान करना होगा। आज से नए रेट लागू भी हो चुके हैं। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को सरकार गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती है।

महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत

राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव 1773 रुपये हो चुके हैं। मुंबई में इसकी कीमत 1725 रुपये है। कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का 1875 रुपये हो चुका है। वहीं चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1937 रुपये हो चुकी है।

अन्य शहरों का हाल

इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1877 रुपये और घरेलू सिलेंडर की कीमत 1131 रुपये है। पटना में 19 किलोग्राम वाले की सिलेंडर की कीमत 2037 रुपये तक पहुँच चुकी है। जयपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1796 रुपये और डोमेस्टिक गैस सिलेंडर 1106.50 रुपये में बिक रहा है।

एटीएफ में बदलाव

इससे पहले 1 मई, 2023 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में करीब 172 रुपये की कटौती की गई थी। इस सौरण घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। आज एटीएफ की कीमत में भी तेल कंपनियों ने कटौती की है। दिल्ली में ATF की कीमत 95935.34 रुपये से घटकर 89,303.09  रुपये हो चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews