राहत की खबर : LPG Gas Cylinder सस्ता हुआ, जानिए नये रेट

राहत की खबर : LPG Gas Cylinder सस्ता हुआ, जानिए नये रेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज महीने की पहली तारीख 01 जून 2022 को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के नए दाम जारी किये। नए दामों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder) उपयोग करने वालों को कीमत घटाकर (LPG Gas Cylinder Cheap) बड़ी राहत दी गई है , उधर कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं किया।

आज से ये नए रेट प्रभावी  

आज पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर पर 135 रुपये घटा दिए, यानि कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 135 रुपये सस्ता (Commercial LPG gas cylinder becomes cheaper by Rs 135) हो गया। आज से दिल्ली में इसका रेट 2,354 रुपये की जगह 2,219 रुपये हो गया, मुंबई में इसकी कीमत 2,306 रुपये की जगह  2,171 रुपये , कोलकाता में कीमत 2,454 रुपये की जगह 2,322 रुपये और चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 2,507 रुपये की जगह 2,373 रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में भारी मजबूती, सोना कमजोर, यहां देखें ताजा भाव

लगातार बढ़ती रही है कीमत 

पेट्रोलियम कंपनियां मार्च से लगातार कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा रही थी। दिल्ली की बात करें तो मार्च में कीमत 2,012 रुपये थी, अप्रैल में बढ़कर 2,253 रुपये हो गई और मई में फिर से कीमत बढ़ा दी गई।  पेट्रोलियम कंपनियों ने 01 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 102 रुपये बढ़ाकर 2,354 रुपये कर दी।  लेकिन आज 01 जून 2022 को कंपनियों ने कीमत 135 रुपये घटा कर राहत प्रदान की है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 1 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews