LPG Price Drop : आज से इन शहरों में सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें कितने घटे इसके दाम, पढ़ें यह खबर

LPG Price Drop: LPG उपयोगकर्ताओं के लिए जुलाई महीने के पहले दिन ही एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि इसके दाम घटा दिए गए हैं। आज से कई शहरों में LPG की कीमतों में कितनी कमी आई है।
LPG Price Drop : आज से इन शहरों में सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें कितने घटे इसके दाम, पढ़ें यह खबर

LPG Price Drop : आज से यानी 1 जुलाई से LPG सिलेंडर के दामों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल यह अब और सस्ता हो गया है। जानकारी के अनुसार कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट में 30-31 रुपये की कमी की गई है। जिसे 1 जुलाई से लागू कर दिया गया है। वहीं इस कटौती का असर रेस्टोरेंट मालिकों, ढाबा संचालकों और अन्य कमर्शियल उपयोगकर्ताओं पर पड़ेगा, जिन्हें अब सस्ते सिलेंडर मिलेंगे। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जानें आपके शहर में कितने सस्ते हुए हैं LPG सिलेंडर

दिल्ली: कमर्शियल सिलेंडर 30 रुपये सस्ता होकर 1646 रुपये का हो गया है, जबकि जून में यह 1676 रुपये प्रति सिलेंडर था।
कोलकाता: कमर्शियल सिलेंडर 31 रुपये सस्ता होकर 1756 रुपये का हो गया है, जबकि जून में इसकी कीमत 1787 रुपये प्रति सिलेंडर थी।
मुंबई: कमर्शियल सिलेंडर 31 रुपये सस्ता होकर 1598 रुपये का हो गया है, जबकि जून में यह 1629 रुपये प्रति सिलेंडर था।
चेन्नई: कमर्शियल सिलेंडर 30 रुपये सस्ता होकर 1809.50 रुपये का हो गया है, जबकि जून में इसकी कीमत 1840.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

जानें अन्य राज्यों का हाल:

पटना: 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1915.5 रुपये हो गई है।
अहमदाबाद: 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1665 रुपये का हो गई है।

आपको जानकारी दे दें कि किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अपने पुराने भाव पर स्थिर है। जानें इनके रेट अब क्या हैं:

दिल्ली: घरेलू LPG सिलेंडर 803 रुपये में उपलब्ध है।
कोलकाता: घरेलू LPG सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है।
मुंबई: घरेलू LPG सिलेंडर 802.50 रुपये में उपलब्ध है।
चेन्नई: घरेलू LPG सिलेंडर 818.50 रुपये में उपलब्ध है।

यहां जानें कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के बीच अंतर:

दरअसल कमर्शियल और घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में यह अंतर इसलिए होता है क्योंकि कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से व्यवसायिक गतिविधियों में होता है, जैसे कि रेस्टोरेंट, ढाबा, कैफे, और अन्य व्यावसायिक संस्थान। इन सिलेंडरों की कीमतों में कमी से व्यवसायिक गतिविधियों में लागत में कमी आएगी, जिससे व्यवसायियों को आर्थिक राहत मिलेगी। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर रहने से आम जनता को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews