नए साल के पहले दिन महंगाई का झटका, बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, जानें नई कीमत

गैस एजेंसियों द्वारा नए साल की पहली तारीख को LPG के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। चलिए शहरों के मुताबिक नए रेट जान लेते हैं।
LPG Price

नए साल की शुरुआत के साथ एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम भी बदल गया है। तरफ जहां लोग जश्न की मस्ती में डूबे हुए थे। वहीं दूसरी तरफ गैस एजेंसियों ने सुबह-सुबह महंगाई का झटका दे दिया है। चलिए जान लेते हैं क्या सरकार 14 और 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में कितना बदलाव हुआ है।

हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियों द्वारा गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाते हैं। अब एक बार फिर नए रेट सामने आ गए हैं और सिलेंडर महंगा हो गया है। हालांकि, राहत की बात ये है कि केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बदली गई है। 14 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर पहले के दाम में ही मिलने वाला है।

बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

रेस्टोरेंट, ढाबा और होटल में इस्तेमाल किए जाने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में बदलाव किया गया है। महानगरों में गैस की कीमतों में आए बदलाव की बात करें तो दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1580.5 से 1691.5 हो गई है। मुंबई में 1531.50 से 1642.50, चेन्नई में 1739.50 से 1849.50 और कोलकाता में ये कीमत 1684 से 1795 पर पहुंच गई है। कीमत में सबसे ज्यादा वृद्धि चेन्नई में देखने को मिली है। यहां भाव लगभग 110 रुपए बढ़ गया है।

घरेलू गैस सिलेंडर का भाव

गैस एजेंसी द्वारा 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपए, मुंबई में 852.50, कोलकाता में 879 और चेन्नई में 868.50 रुपए है। लंबे समय से इन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews