LPG Price Hiked:- एलपीजी कनेक्शन हुआ महंगा, 16 जून से लागू होंगे नए रेट, इतनी बढ़ गई कीमत

lpg price hike

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। LPG Price Hiked:- एक बार फिर आम जनता तो महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस कनेक्शन की कीमतों में इजाफा कर दिया है। फिलहाल, जिस एलपीजी कनेक्शन के रेट 1450 रुपये हैं, अब उसके लिए उपभोक्ता को 750 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। अब प्रति एलपीजी सिलेंडर 2200 रुपये अधिक भुगतान करना होगा। तो वहीं 2 सिलेंडर का कनेक्शन लेने पर 4400 रुपये सिक्युरिटी डेपोजिट करनी होगी। 16 जून से नए रेट लागू किए जाएंगे। इसके अलावा 150 रुपये रेगुलेटर की कीमत 250 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़े… IMD Alert : गुजरात में मानसून की दस्तक, दिल्ली सहित इन राज्यों में जल्द होगी एंट्री, 20 राज्य में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

मिली जानकारी के मुताबिक 5 लीटर के सिलेंडर पर अब 800 रुपये सिक्युरिटी के जगह 1150 रुपये देने होंगे। इस हिसाब से देखा जाए तो एक सिलेंडर का कनेक्शन लेने पर किसी को भी 3690 रुपये का भुगतान करना होगा। एक तरफ रसोई गैस के रेट में भी वृद्धि देखी जा रही, तो वहीं एलपीजी कनेक्शन महंगा होने से नागरिकों की परेशानी बढ़ भी सकती है। अब यदि कोई रसोई गैस कनेक्शन लेता है तो उसे 14.2 किलोग्राम वाले नॉन-सब्सिडी सिलेंडर के लिए 1065 रुपये देने होंगे।

यह भी पढ़े… PUBG Ban In India : भारत में पब्जी बैन होने के बाद भी आखिर कैसे उपलब्ध है?

तो वहीं सिक्युरिटी राशि अब 2200 रुपये है। साथ ही रेगुलेटर के लिए 250, पाइप के लिए 150 रुपये और पासबुक के लिए 25 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि उज्ज्वला योजना वालों पर भी नए रेट का असर होगा, लेकिन उन्हें सिलेंडर की सिक्युरिटी के लिए पहले वाली सिक्युरिटी दी देनी पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews