Hindi News

LPG Price: आम आदमी को राहत, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें नए रेट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
नए महीने की शुरुआत के साथ आम आदमी को अच्छी खबर मिली है। गैस सिलेंडर के दाम में परिवर्तन आया है। चलिए नए रेट जान लेते हैं।
LPG Price: आम आदमी को राहत, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें नए रेट

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों द्वारा गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया जाता है। इन बदलाव के बाद देश भर के शहरों में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते और घटते हैं। अब एक बार फिर एलपीजी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चलिए जान लेते हैं कि यह भाव बढ़ गए हैं या फिर जेब पर एक्स्ट्रा खर्च आने वाला है।

दामों में आने वाला यह परिवर्तन कमर्शियल सिलेंडर से लेकर घरेलू गैस तक देखने को मिलता है। मई के महीने में जो बदलाव हुआ है इसका आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। चलिए जान लेते हैं कि गैस सिलेंडर की कीमतों में कितना बदलाव आया है और किसी कीमत पर आप इसे खरीद सकते हैं।

बदले कमर्शियल सिलेंडर के दाम

जानकारी के मुताबिक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिला है। इसके दाम में 17 रुपए की कटौती हुई है। जिसके बाद अब यह लोगों को 17 रुपए सस्ता मिलेगा। कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल और बड़ी संस्थाओं में किया जाता है। यह 19 किलोग्राम का आता है।

कितने हुए दाम (LPG Price)

देश के अलग-अलग शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम की बात करें तो दिल्ली में इसके भाव 1762 से 1747.50 रुपए हो चुके हैं। कोलकाता में यह 1868.50 से 1851.50 पहुंच चुका है। चेन्नई में इसका भाव 1921.50 से 1906.50 हो गया है। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1713.50 से 1699 रुपए का हो चुका है।

नहीं बदले घरेलू सिलेंडर के दाम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दम तो कम हुए हैं लेकिन घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। नई दिल्ली में इसका भाव 853, मुंबई में 852.50 रुपए, कोलकाता में 879 और चेन्नई में 868.50 रुपए है। अप्रैल के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव आया था। इस महीने कोई नया बदलाव देखने को नहीं मिला है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !