LPG Prices Reduced: एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम हुए कम, लगातार दूसरे महीने में लोगों को दी गई राहत

LPG Prices Reduced: पिछले महीने की शुरुआत में भी, एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कटौती की गई थीं। अप्रैल की पहली तारीख से, 19 किलो वाले सिलेंडरों के दामों में 35 रुपये की कटौती हुई थी। वहीं एक बार फिर अब यह कटौती की गई हैं।
LPG Prices Reduced: एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम हुए कम, लगातार दूसरे महीने में लोगों को दी गई राहत

LPG Prices Reduced: देशभर में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच ही अब, लोगों को थोड़ी राहत की खबर मिली हैं। दरअसल सरकारी तेल और गैस विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों के दामों में दूसरी बार कटौती की है, जिससे महंगाई की समस्या से प्रभावित लोगों को बड़ी सहायता मिलेगी। हालांकि यह कटौती घरेलु गैस सिलेंडर पर नहीं की गई हैं। यह कटौती मुख्य रूप से कमर्शियल सिलेंडर पर की गई हैं।

इतने कम हुए दाम:

दरअसल आज से, देश के विभिन्न शहरों में सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 19 रुपये तक की कटौती की है, लेकिन यह कटौती सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों पर ही लागू होगी, जानकारी के अनुसार इस बार भी घरेलू सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन शहरों में अब ये दाम होंगे:

वहीं नए नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडरों के दाम 1,745.50 रुपये कर दिए गए हैं, जबकि कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत 1,859 रुपये है। मुंबई में बड़े सिलेंडर के लिए भुगतान 1,698.50 रुपये का होगा, और चेन्नई में इनकी कीमतें 1,911 रुपये रहेगी।

दरअसल देश भर में चल रहे लोकसभा चुनावों के दौरान, 19 किलो कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में अब एक नई कटौती की गई है। लोकसभा चुनावों की प्रक्रिया पिछले महीने शुरू हुई और अब तक दो चरणों का मतदान पूर्ण हो चुका है। वहीं आगामी चरणों में भी मतदान होना है, जिसमें आखिरी चरण का मतदान जून के पहले सप्ताह में होगा। इसके बाद, 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पिछले महीने हुई थी कटौती:

जानकारी दे दें कि पिछले महीने के आरम्भ में भी, एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कटौती की गई थीं। अप्रैल की पहली तारीख से, 19 किलो वाले सिलेंडरों के दामों में 35 रुपये की कटौती हुई थी। जबकि इस से पहले, तीन महीनों तक कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही थी। दरअसल घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के बदलते दामों के मामले में ग्राहकों को मार्च महीने में आखिरी बार राहत मिली थी। उस समय, महिला दिवस (8 मार्च 2024) के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती का ऐलान किया गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews