“मधाबी पुरी बुच” बनी SEBI कि चेयरपर्सन, जाने कौन है पहली महिला हेड मार्केट रेगुलेटर..

“मधाबी पुरी बुच” बनी SEBI कि चेयरपर्सन, जाने कौन है पहली महिला हेड मार्केट रेगुलेटर..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  28 फरवरी, सोमवार को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ( SEBI) के चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल समाप्त हुआ और इसी के साथ मधाबी पुरी बुच  को नए चेयरपर्सन के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि इसी के साथ बुच पहली  हेड मार्केट  रेगुलेटर  है। इससे पहले आईएएस ऑफिसर अजय त्यागी को 2017 में सेबी का चेयरमैन बनाया गया था, उनके कार्यकाल को आगे भी बढ़ाया गया। लेकिन अब कैबिनेट ने बुच को 3 साल के  समयकाल के लिए नए चेयर पर्सन के रूप में नियुक्त कर दिया है।

यह भी पढ़े… जल्द ही शुरू होंगी इंदौर – हैदराबाद में flybig की सेवाएं, जाने टिकट के दाम और अन्य जानकारी

जाने नए चेयरपर्सन के करियर के बारे में..

बता दें कि मधाबी बुच  बहुत पहले से सेबी की सदस्य रह चुकी हैं। 5 अप्रैल, 2017 और अक्टूबर 04, 2021 के बीच सेबी के पूर्णकालिक निर्देशक के तौर पर उन्होंने काम किया। 2009-2011 से आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के सीईओ रही और अपने जिंदगी का 20 साल उन्होंने आईसीआईसीआई समूह को दिया । शंघाई, चीन में न्यू डेवलपमेंट बैंक के सलाहकार के रूप में भी उन्होनें काम किया। साथ ही साथ बुच आईसीआईसीआई बैंक में पूर्व कार्यकारी निर्देशक  भी रह चुकी हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews