Ration Card: घर बैठे बनाएं राशन कार्ड, नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, इन स्टेप्स को करें फॉलो

online ration card process

Ration Card: विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके जरिए करोड़ों गरीबों को अनाज मिलता है। कई लॉगों को राशन कार्ड बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। यदि आपने अब तक अपना राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है।

कौन बनवा सकता है राशन कार्ड?

आप घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए कम कीमत पर राशन भी खरीद सकते हैं। दुकानों से बिना किसी समस्या के राशन की खरीददारी भी कर सकते हैं। 18 वर्ष का भारतीय नागरिक राशन कार्ड बनवा सकता है। आपका या परिवार के किसी भी सदस्य का वेतन 10000 रुपये प्रतिमाह से कम होनी चाहिए। राशन कार्ड का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर लोग उठा सकते हैं।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इस लिस्ट में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, एड्रेस प्रूफ, बिजली बिल और आय प्रमाण पत्र शामिल हैं।

ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने का प्रोसेस

  • सबसे पहले http://nfsa.gov.in पर जाएं।
  • साइन इन के विकल्प पर क्लिक करें। अब Public Login को चुनें।
  • Common Registration Facility पर जाएं। आधार कार्ड के विकल्प से लॉग इन करें।
  • Captcha कोड को दर्ज करें। फोन में ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करके लॉग इन करें।
  • पोर्टल पर Common Registration Facility के ऑप्शन पर क्लिक करें। New Registration पर जाएं।
  • राज्य को चुने और “Submit” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर फॉर्म खुलेगा। स्कीम को चुने और फॉर्म को अच्छे से भरें।
  • “Save and Continue” पर क्लिक करें।
  • एड्रेस डिटेल, बैंक अकाउंट इत्यादि जानकारी दर्ज करें।
  • परिवार के अन्य सदस्यों को जोड़ने के लिए “Add member” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ अपलोड करें। सेव करें और कन्टिन्यू करें।
  • नजदीकी राशन कार्ड शॉप का चुनें। आपका आवेदन जमा हो जाएगा। स्क्रीन पर दिए गए रेफ्रन्स नंबर को सेव करें।
  • एक बार राशन कार्ड अप्रूव होने पर “Get RC Details” पर जाकर राशन कार्ड डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews