जून में इस दिन बंद रहेंगी HDFC Bank और कोटक महिंद्रा बैंक की कई सेवाएं, ग्राहक नोट कर लें डेट्स, जानें डिटेल्स

जून में इस दिन बंद रहेंगी HDFC Bank और कोटक महिंद्रा बैंक की कई सेवाएं, ग्राहक नोट कर लें डेट्स, जानें डिटेल्स

Banking News: कोटक महिंद्रा बैंक और HDFC Bank के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जून में कुछ दिन कुछ घंटे के लिए बैंकों की कई सेवाएं बंद रहेंगी। Kotak Mahindra Bank के ग्राहक 10 जून को कुछ चुनिंदा डेबिट कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। वहीं एचडीएफसी बैंक के ग्राहक 10 और 18 जून को एक निर्धारित समय के लिए अकाउंट बैलेंस और फंड ट्रांसफर जानकारी नहीं देख पाएंगे।

एचडीएफसी बैंक ने ग्राहक जून में दो दिन सुबह 3 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक डिपॉजिट्स, फंड ट्रांसफर, अकाउंट बैलेंस और अन्य पेमेंट जुड़े सर्विसेज़ का लाभ उठाने में सक्षम नहीं होंगे। इस संबंध में ईमेल साझा किया है। जिसमें कहा है कि, “आपको बेस्ट बैंकिंग अनुभव प्रदान करने की हमारी सतत प्रतिबद्धता के भाग के रूप में हम कुछ जरूरी सिस्टम रखरखाव और अपग्रेड करेंगे। सुधार के दौरान कुछ छोटी अवधि के लिए हमारी कुछ सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी।”

वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के डेबिट कार्ड यूजर्स, गिफ्ट कार्ड यूजर्स और Spendz कार्ड यूजर्स 10 जून को कुछ घंटे के लिए कार्ड ब्लॉकिंग-अनब्लॉकिंग, कार्ड कंट्रोल, अकाउंट लिंकिंग-डीलिंकिंग, प्राइमरी अकाउंट चेंज, कार्ड क्लोजर रिक्वेस्ट, टोकनाइजेशन के लिए रजिस्ट्रेशन, कार्ड Inquiry-वेरीफिकेशन, पिन-रिजेनरेशन और नए डेबिट कार्ड/इमेज कार्ड के लिए रिक्वेस्ट की सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews