Down हुआ सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म एक्स (X) का सर्वर, कई यूजर्स ने की शिकायत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की सर्विस डाउन हो जाने के चलते कई यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं इसके बाद यूजर्स ने कंपनी को इसे लेकर जानकारी शेयर की है।
Down हुआ सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म एक्स (X) का सर्वर, कई यूजर्स ने की शिकायत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को हाल ही में एक वैश्विक संकट का सामना करना पड़ा, जिससे लाखों यूज़र्स प्रभावित हुए हैं। दरअसल एक तकनीकी समस्या के चलते यूज़र्स अपने अकाउंट्स का उपयोग नहीं कर पाए। जिसके चलते निराशा और भ्रम की स्थिति देखी गई। जानकारी के अनुसार कई यूज़र्स ने X की सेवाओं में आ रही परेशानियों की शिकायत की है। दरअसल इसके बाद सोशल मीडिया पर इस आउटेज को लेकर मिम्स और पोस्ट्स की भरमार हो गई।

हालांकि अभी तक इस बारे में कंपनी ने कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन कई यूजर्स ने इस दिक्कत का सामना किया है। जिसके बाद यूजर्स ने पोस्ट के जरिए अपनी शिकायतें जाहिर की है।

स्क्रीन पर दिखा “Something Went Wrong”

दरअसल सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे, X प्लेटफॉर्म के यूज़र्स को अपने अकाउंट्स में लॉगिन करने या पोस्ट्स देखने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार स्क्रीन पर “Something Went Wrong” और “Try Reloading” जैसे संदेश दिखाई दिए, जिससे यूज़र्स असमंजस में पड़ गए कि समस्या का कारण क्या है।

Downdetector पर सैकड़ों यूज़र्स ने किया रिपोर्ट

वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह परेशानी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी, बल्कि अमेरिका, यूरोप और एशिया के विभिन्न देशों में भी कई यूज़र्स ने इस आउटेज की शिकायत की है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector पर सैकड़ों यूज़र्स ने इस समस्या के बारे में रिपोर्ट किया है, जिससे X की सेवाओं में आई बाधा की पुष्टि हुई है।

आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई सामने

वहीं इस दिक्कत के बावजूद भी, X प्लेटफॉर्म या उसके मालिक एलन मस्क की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। दरअसल इस आउटेज का कारण क्या था और कंपनी ने इसे कैसे सुलझाया, इस बारे में भी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ देर के बाद X की सेवाएं फिर से सुचारु रूप से चालू हो गईं हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews