31 मार्च तक निपटा लें पैसों से जुड़े ये 11 काम, वरना बाद में होगा नुकसान, जेब पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर 

31 मार्च को कई वित्तीय कार्यों की डेडलाइन तय की गई है। जिन्हें सही समय पर पूरा करने से जेब पर असर पड़ सकता है। आइए जानें किन-किन कामों को अप्रैल शुरू होने के पहले करना जरूरी है?
March 31 Financial Deadline

March 31 Financial Deadline: कुछ दिनों में मार्च का महीना खत्म हो जाएगा। अप्रैल की शुरुआत के साथ-साथ नया वित्त-वर्ष भी शुरू होगा। इस दौरान कई बदलाव होंगे। कई नए नियम लागू होंगे। इससे पहले कुछ वित्तीय कार्यों को निपटाना जरूरी है। वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

पैसों से जुड़े ऐसे कई काम हैं जिनकी डेडलाइन 31 मार्च 2025। कुछ योजनाएं भो बंद हो जा रही हैं। वहीं इनकम टैक्स से जुड़े नए नियम भी लागू होंगे। सरकार ने यूपीआई से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है। कई बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की वैधता भी समाप्त होगी। कुछ कार्य तो ऐसे भी हैं, जिन्हें पूरा न करने पर जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

इन दो सरकारी योजनाओं का उठायें लाभ 

  • पीएम इंटर्नशिप स्कीम युवाओं के लिए खास है। इस स्कीम के लिए 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को देशभर के प्रसिद्ध कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिला है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को 5000 रुपये स्टाइपेन्ड भी सरकार देती है।
  • महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र केंद्र सरकार द्वारा पेश की गई स्कीम है। इसमें निवेश की आखिरी तारीख 31 मार्च।’इसे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया था। इसमें 2 साल की एफडी पर 7.5% ब्याज मिलता है। निवेश की अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये है।

इनकम टैक्स से जुड़ी काम भी निपटायें 

  • 2022-23 के लिए फॉरन इनकम के लिए टैक्स और टैक्स डिडक्शन स्टेटमेंट अपलोड करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है।
  • फरवरी 2025 के लिए सेक्शन 194रम क्व टैक्स टैक्स डिडक्शन के लिए चालान-स्टेटमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2025 है।
  • एसेस्मेंट ईयर 2022-23 के इनकम के लिए अपडेटेड रिटर्न फ़ाइल करने की आखिरी तारीख भी 31 मार्च है।

टैक्स बचाने के लिए करें निवेश 

इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80सी के तहत कर लाभ मिलता है। 1.5 लाख रुपये तक टैक्स डिडक्शन मिलता है। 31 मार्च से पहले टैक्स सेविंग एफडी, पीपीएफ, ईएलएसएस, हेल्थ इंश्योरेंस और स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

इन 5 एफडी स्कीम का उठायें लाभ 

  • एसबीआई के अमृत वृष्टि और अमृत कलश स्कीम 31 मार्च के बाद बंद हो सकती है। अमृत वृष्टि योजना के तहत 444 दिनों के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% रिटर्न मिलता है। अमृत कलश स्कीम के तहत 400 दिनों के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.10% ब्याज मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।
  • आईडीबीआई उत्सव एफडी स्कीम के तहत 5 टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं, जो 31 मार्च को बंद हो जाएगी। सामान्य नागरिकों को कम से कम 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.70% और सीनियर सिटीजन को 8.05% ब्याज मिल रहा है।
  • इंडियन बैंक की दो स्पेशल एफडी स्कीम भी 31 मार्च के बाद बंद हो जाएगी। इनका नाम सुपर 400 डे और सुप्रीम 300 डे है। सुपर 400 डे  एफडी पर सामान्य नगरिकप को 7.30%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.05% ब्याज मिल रहा है। सुप्रीम 300 डे पर सामान्य नागरिकों को 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews