Bank Holiday 2023 : फटाफट निपटा लें महत्वपूर्ण काम, मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित

bank holiday in oct nov 2023

Bank Holidays In March 2023 : सभी बैंक ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए, क्योंकि मार्च में पूरे 12 दिन बैंक बंद रहने वाले है, इसके चलते कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

शनिवार-रविवार समेत 12 अवकाश

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मार्च 2023 के बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार मार्च 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित 12 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। इसमें 7 व 8 मार्च को होली का त्योहार है, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा मार्च में 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार और 11 मार्च और 25 मार्च को दूसरा व चौथा शनिवार पड़ रहा है।

वही कई राज्यों में 22 मार्च को अलग-अलग त्यौहार के मौके पर और 30 मार्च को राम नवमी के अवसर पर भी कुछ स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे।बता दे कि कुछ क्षेत्रीय अवकाशों के साथ सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय अवकाश संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय किए जाते हैं।

जारी रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

  • राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • अगर आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं।
  • एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई (UPI) यूज कर सकते हैं,वही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।

March Bank Holidays 2023 

  • 3 मार्च चापरचट कुट
  • 5 मार्च रविवार
  • 7 मार्च होलिका दहन
  • 8 मार्च होली का रंग
  • 9 होली का दूसरा दिन पटना में अवकाश
  • 11 मार्च दूसरा शनिवार
  • 12 मार्च रविवार
  • 19 मार्च रविवार
  • 22 मार्च, अलग-अलग राज्यों में त्योहार
  • 25 मार्च चौथा शनिवार
  • 26 मार्च रविवार
  • 30 मार्च गुरुवार राम नवमी
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews