Market Today: आज बाजार में गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 67 अंक टूटा, 72,723 पर शुरू किया कारोबार, निफ्टी (Nifty) में भी गिरावट, जानें मार्केट का हाल

Market Today: आज बाजार में गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 67 अंक टूटा, 72,723 पर शुरू किया कारोबार, निफ्टी (Nifty) में भी गिरावट, जानें मार्केट का हाल

Market Today: 27 फरवरी यानी आज भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में दिन का कारोबार शुरू होते ही गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार दिन का कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स (Sensex) 67 अंक फिसलकर 72,723 पर आ गया। जबकि निफ्टी (Nifty) में भी शुरुआत में आज गिरावट दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार आज निफ्टी ने 22,090 के स्तर पर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है। आज के शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट देखने को मिल रही है जबकि 12 में तेजी दिखाई दे रही है। वहीं एक बार फिर पेटीएम के शेयरों में आज 2% की तेजी दिखाई दे रही है।

आज प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO :

दरअसल आज बाजार में नए निवेशकों के लिए भी बड़ा मौका है। दरअसल आज एक और नई कंपनी का IPO बाजार में आने वाला है। जानकारी के अनुसार प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO रिटेल निवेशकों के लिए आज यानी 27 फरवरी को शुरू होने वाला है। जिसके चलते इसमें 29 फरवरी तक निवेशक बोली लगा पाएंगे। वहीं प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO 5 मार्च को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्ट होगा। जानकारी के मुताबिक इस IPO के जरिए कंपनी बाजार से ₹235.32 करोड़ जुटाना चाहती है।

कल के बाजार का हाल :

वहीं इससे पहले कल बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। 26 फरवरी को शेयर बाजार के हाल की बात की जाए तो इसमें सेंसेक्स (Sensex) 352 अंक टूटकर 72,790 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी (Nifty) भी 90 अंक फिसलकर 22,122 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी और कल एक बार फिर पेटीएम के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा था। दरअसल पेटीएम के शेयर में लगातार अपर सर्किट दिखाई दे रहा है। इससे मालूम होता है की निवेशकों का रुख पेटीएम की तरफ काफी अच्छा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews