Pension Plan: बुढ़ापे में मिलेगा आराम, नहीं होगी चिंता, मिलेगी मोटी पेंशन, मैक्स लाइफ के ये 3 प्लान करेंगे मदद

sbi scheme

Pension Plan: कम उम्र में कई लोग रिटायरमेंट के बाद के बारे में नहीं सोचते हैं। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उन्हें पेंशन और एक सही प्लान का महत्व समझ आने लगते है। सरकार, एलआईसी और अन्य की बीमा कंपनियां विभिन्न प्रकार के पेंशन प्लान चला रहे हैं। इसमें से एक मैक्स लाइफ (Max Life) है। मैक्स लाइफ के ऐसे ही तीन प्लान के बारे में यहाँ बताया गया है, जो आपकी मदद बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने में करेंगे।

मैक्स लाइफ गारंटीड लाइफटाइम इनकम प्लान

इस लिस्ट में पहले नंबर पर है मैक्स लाइफ गारंटीड लाइफटाइम इनकम प्लान। यह एक नॉन लिंक्ड, नॉन-पार्टिसपेटिंग इंडिविजुअल जनरल एनुइटी सेविंग प्लान है। जो आपको ज़िंदगी पर एक निर्धरित इनकम की गारंटी देता है। इसमें नई को वार्षिकी और पे-आउट का विकल्प चुनना पड़ता है। पॉलिसिहोल्डर पेआउट के लिए मासिक, छमाही, त्रिमाही या वार्षिक का का ऑप्शन चुन सकता है। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है।

मैक्स लाइफ फोरेवर यंग पेंशन प्लान

मैक्स लाइफ फोरेवर यंग पेंशन प्लान भी निवेशकों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की गारंटी देने का दावा करता है। यह एक यूनिट लिंक्ड नॉन पार्टिसपेटिंग इंडिविजुअल पेंशन प्लान है। इसमें पेंशन के समय को चुनने की सुविधा भी मिलती है। साथ में पार्टनर केयर राइडर भी उपलब्ध है, जो आपके जीवनसाथी के काम आता है।

मैक्स लाइफ परफेक्ट पार्टनर सुपर प्लान

इस लिस्ट के अंत में मैक्स लाइफ परफेक्ट पार्टनर सुपर है। यह एक नॉन लिंक पार्टिसपेटिंग इंडिविजुअल लफ़े इंश्योरेंस सेविंग प्लान है। इसके तहत पॉलिसिहोल्डर के जीवनसाथी को अप्रत्याशित घताओं के खिलाफ आर्थिक सपोर्ट मिलता है। रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी मिलती है। साथ में बोनस और प्रीमियम राइड छूट का विकल्प भी मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews