रिटायरमेंट के बाद भी रहें आत्मनिर्भर, मैक्स लाइफ का ये पेंशन प्लान करेगा मदद, टेंशन फ्री होगा बुढ़ापा, जानें डीटेल

pension plan

Pension Plan: यूनिट लिंक्ड पेंशन प्लान के जरिए रिटायरमेंट के बाद भी आरामदायक और शांति भरी ज़िंदगी को जिया जा सकता है। जिसके लिए मार्केट में कई पेंशन प्लांस उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक मैक्स लाइफ फॉरेवर यंग पेंशन प्लान है। यह एक यूनिट लिंक्ड पेंशन प्लान है। इसके तहत रिटायरमेंट के बाद टैक्स फ्री रेगुलर इनकम की गारंटी मिलती है। साथ ही यह मार्केट के अस्थिरता के खिलाफ मदद मिलती है। अच्छे एनुइटि रेट्स की गारंटी भी मिलती है।

प्लान के बारे में

मैक्स लाइफ फॉरेवर यंग पेंशन प्लान में रेगुलर और सिंगल पे प्रीमियम पेमेंट ऑप्शन मिलता है। 10 साल पर गरंटिड एडिशनल मिलता है, जो हर साल बढ़ता रहता है। प्लान के तहत दो इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मिलते हैं: पेंशन प्रीज़र्वर और पेंशन मैक्सीमाइजर। 30 वर्ष से 60 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। वेस्टिंग की आयु 50-75 वर्ष होती है। न्यूनतम पॉलिसी टर्म 10 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष होता है। वार्षिक/अर्धवार्षिक/छमाही/मंथली प्रीमियम भुगतान का विकल्प मिलता है। रेगुलर पे के तहत न्यूनतम 25 हजार रुपये और सिंगल पे के तहत 1 लाख रुपये का प्रीमियम भुगतान करना होता है। पॉलिसिहोल्डर के मृत्यु पर नॉमिनी को भुगतान किए गए प्रीमियम का 105% रिटर्न मिलता है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सीसी के तहत डेथ बेनेफिट टैक्स फ्री होता है। प्लान के तहत 15 दिनों का ग्रेस पीरीयड मिलता है। 5 वर्ष निवेश करने के बाद सरेंडर भी किया जा सकता है। इसके अलावा 15 दिनों का फ्री लुक पीरीयड भी मिलता है।

कैलकुलेशन

40 वर्ष के उम्र में 20 वर्ष के पॉलिसी टर्म के तहत 50 हजार रुपये निवेश करने पर 4% पर फंड वैल्यू 11,97,162 रुपये होता है। वहीं 8% पर फंड वैल्यू 18,82, 572 रुपये होते हैं। वहीं 50 वर्ष की आयु में 15 वर्ष का पॉलिसी टर्म चुन सकते हैं। जिसमें 4% पर फंड वैल्यू 833,402 रुपये 8% पर फंड वैल्यू के 11,65, 173 रुपये होते हैं। अधिकतम प्रीमियम की कोई सीमा नहीं होती है। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। मैच्योरिटी पर पेंशन प्रीज़र्वर प्लान के तहत भुगतान किए गए प्रीमियम का 101% रिटर्न मिलता है। वहीं पेंशन मैक्सीमाइजर प्लान के तहत  भुगतान किए गए प्रीमियम का 110% रिटर्न मिलता है। अधिक जानकारी के लिए आप मैक्स लाइफ के ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या प्लान में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews