Medicine Price: 84 दवाइयों की कीमत हुई तय, अब Paracetamol और Aspirin की इतनी होगी कीमत, जाने

cancer

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Medicine Price: नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कई दवाइयों के खुदरा कीमत को तय कर दिया है। इस लिस्ट में 84 जरूरी दवाइयाँ शामिल हैं। इनमें से कुछ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग के ईलाज और बुखार इत्यादि की दवाइयाँ भी शामिल है। बता दें की NPPA केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन आता है, जो दवाइयों की कीमत को कंट्रोल करता है और उन्हें निर्धारित भी करता है। एनपीपीए के मुताबिक फार्मास्युटिकल कंपनी ने लिए तय कीमतों का पालन करना बहुत जरूरी होगा और यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें ब्याज सहित भुगतान करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, ईंधन के टैक्स को लेकर केन्द्रीय वित मंत्री ने कही ये बात, जाने आज के रेट

रेगुलेटर ने Vegolibose, Paracetamol, Caffeine, Metformin Hydrochloride, और Rosuvastin Aspirin की कीमत भी तय कर दी हैं। जहां Vegolibose और Metformin Hydrochloride की कीमत 10.47 रुपये तय की गई है, वहीं Paracetamol और कैफीन की कीमत 2.88 रुपये है। Rosuvastin Aspirin और Clopidogrel की कीमत 13.91 रुपये निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े… Burger King के कर्मचारी ने 27 साल में नहीं ली एक भी छुट्टी, किस्मत ने बनाया करोड़पति

जिन दवाइयों के दाम निर्धारित किए गए हैं, उनमें से दो दवाइयाँ डायबिटीज की हैं और कुछ हृदय रोग की हैं। Atorvastin और Fenofibrate के गोलियों की कीमत 13.87 रुपये तय की गई है। Olmesartan plus, Medoxomil plus, Amlodipine plus की कीमत 12.91 रुपये होगी, जिनका इस्तेमाल ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए होता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews