Meesho IPO: आईपीओ लाने की तैयारी में मीशो, निवेशकों को मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका

Meesho IPO: आईपीओ लाने की तैयारी में मीशो, निवेशकों को मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका

Meesho IPO: ग्रे मार्केट में ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म मीशो की एंट्री हो सकती है। यह देश के सबसे बड़े स्टार्टअप्स में से एक है। । बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने को-फाउन्डर और सीईओ विदित आत्रे ने आईपीओ लाने की बात कही है। उन्होंने बताया की मीशो फिलहाल फंडिंग जुटाने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए अगला राउन्ड भी फंडिंग के लिए आयोजित नहीं होगा। हालांकि कंपनी ने साल 2021 में काफी अच्छी रकम कलेक्ट की थी।

कंपनी ने जुटाई इतनी रकम

कंपनी द्वारा डॉमेस्टिक और ग्लोबल निवेशकों से विनचर कैपिटल में 1 अरब डॉलर के अधिक राशि जुटाया गया हैकेवल अगस्त 2019 और सितंबर 2021 के बीच इसके वैल्यूएशन में वृद्धि हुई है। जो 700 मिलियन डॉलर से बढ़कर 4 अरब डॉलर तक पहुँच चुका। कंपनी का ग्रोथ काफी बेहतरीन देखा जा रह है। हालांकि शुरुआती चरण में विसी डॉलर का कोई योगदान नहीं रहा है।

आईपीओ को लेकर आई बड़ी अपडेट

आत्रे ने बताया है वर्तमान में पैसा जुटाने की कोई योजना मीशो नहीं बना रहा है। कई वर्षों के अच्छे से कारोबार करने के लोए बैंक में जरूरत से अधिक पैसे हैं। उन्होंने ने आगे बताया कि कंपनी फंड जुटाने की सार्वजनिक बाजारों का सहारा ले सकती है, ऐसी संभावनाएं है। इस बात की काफी उम्मीद है कि फाइनेंसिंग का अगला राउन्ड आईपीओ होगा। लेकिन 2023 में इतनी जल्दी मुनाफा हो सके वैसी योजनाएं हैं। एक बार मुनाफे पर पहुंचे के बाद, कंपनी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लाइ तैयार है। उन्होनें बाजार को तैयार रहने के लिए भी कहा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews