Meta Verified Plans: अब Facebook और Instagram पर व्यापर होगा और भी आसान, Meta ने भारतीय कारोबारियों के लिए लांच किए नए प्लान

Meta Verified Plans: भारतीय कारोबारियों की सहायता के लिए मेटा प्लेटफॉर्म्स ने कुछ नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स को लॉन्च किया हैं। बिजनेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए अब आप पैसे खर्च करके अधिक सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
Meta Verified Plans: अब Facebook और Instagram पर व्यापर होगा और भी आसान, Meta ने भारतीय कारोबारियों के लिए लांच किए नए प्लान

Meta Verified Plans: फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बिजनेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए अब आप पैसे खर्च करके अधिक सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल मेटा प्लेटफॉर्म्स ने भारतीय कारोबारियों की सहायता के लिए कुछ नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स को लॉन्च किया हैं। जानकारी के अनुसार मेटा वेरिफाइड प्लान्स की कीमत 639 रुपये मासिक से शुरू होकर 21,000 रुपये तक जाती है। जबकि कंपनी के मुताबिक, इन प्लान्स पर वर्तमान में छूट भी दी जा रही है। ये प्लान्स आपके बिजनेस को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

दरअसल पिछले साल कंपनी द्वारा बिजनेस के लिए मेटा वेरिफाइड की शुरुआत की गई थी। वहीं इस प्रोजेक्ट के जरिये कंपनी यह समझना चाहती थी कि लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने व्यवसाय को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं। जानकारी के अनुसार 2024 की शुरुआत में, मेटा ने 4 नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स लाने की घोषणा भी की थी। वहीं अब ये मेटा वेरिफाइड प्लान्स सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। अब इन नए प्लान्स में आपको फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट सपोर्ट के साथ-साथ व्यवसाय के नए अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

वेरिफाइड होने से मिलेगा ग्राहकों का भरोसा

सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने ये सब्सक्रिप्शन प्लान बाजार से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर तैयार किए हैं। वहीं व्यवसायियों का मानना था कि वेरिफाइड होने से उन्हें ग्राहकों का विश्वास प्राप्त होता है और अधिक लोग उनसे जुड़ते हैं। अधिकतर व्यापारियों ने ग्राहकों के विश्वास को मेटा वेरिफाइड का सबसे बड़ा लाभ बताया है। इसकी सहायता से वे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने ब्रांड की विश्वसनीयता बढ़ाकर उसे तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं।

बता दें कि अभी मेटा के ये सब्सक्रिप्शन प्लान्स फिलहाल फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर iOS या एंड्रॉइड के माध्यम से ख़रीदे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप इन एप्स पर बंडल सब्सक्रिप्शन भी खरीद सकते हैं। मेटा ने ग्राहकों को कई विकल्प प्रदान किए हैं, जिससे वे अपने व्यवसाय की आवश्यकताओं के अनुसार इनमें से कोई भी प्लान चुन सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews