Microsoft Server Down: क्राउड स्ट्राइक से दुनिया भर में मची खलबली, फ्लाइट समेत इन सेवाओं के ठप्प होने से लोगों ने झेली परेशानी

दरअसल, सिस्टम ब्लू स्क्रीन में आकर बार-बार रीस्टार्ट हो रहे हैं, जिस कारण कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अगले 2 घंटे तक सिस्टम बंद करने का निर्देश दिया है।
Microsoft Server Down: क्राउड स्ट्राइक से दुनिया भर में मची खलबली, फ्लाइट समेत इन सेवाओं के ठप्प होने से लोगों ने झेली परेशानी

Microsoft Server Down : माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विसेज में आई दिक्कतों ने आज यानी शुक्रवार 19 जुलाई को दुनियाभर में विभिन्न क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव डाला है। अमेरिका, ब्रिटेन और भारत सहित कई देशों में इस समस्या के कारण 1400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और करीब 3 हजार विमानों ने देरी से उड़ान भरी है। इसके अलावा, टीवी टेलिकास्ट, बैंकिंग और कई कार्पोरेट कंपनियों के कामकाज पर भी इसका असर पड़ा है। इस स्थिति में कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

क्लाउड सर्विसेज में आई दिक्कत

भारत में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विसेज में आई दिक्कत का असर 5 प्रमुख एयरलाइनों पर पड़ा है, जिनमें इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर, विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल हैं। इन एयरलाइनों ने बताया है कि उनकी बुकिंग, चेक-इन और फ्लाइट अपडेट सर्विसेज इस तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर यात्री सर्विसेज न मिलने के कारण परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा, हैदराबाद और बेंगलुरु में भी इस तकनीकी समस्या का असर देखने को मिल रहा है। यहां की ज्यादातर कॉर्पोरेट कंपनियों में वायरस अटैक की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, सिस्टम ब्लू स्क्रीन में आकर बार-बार रीस्टार्ट हो रहे हैं, जिस कारण कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अगले 2 घंटे तक सिस्टम बंद करने का निर्देश दिया है।

एरर की हुई पहचान

माइक्रोसॉफ्ट के एक ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, जब विंडोज में कोई गंभीर समस्या उत्पन्न होती है, तब ऑपरेटिंग सिस्टम को तुरंत शटडाउन या रिस्टार्ट करना पड़ता है। इस कारणवश यूजर्स को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) जैसे एरर मैसेज दिखाई देते हैं। वहीं, CrowdStrike ने इस एरर के कारण की पहचान कर ली है। साथ ही बताया है कि शुक्रवार को ग्लोबली एक अपडेट रॉलआउट किया गया था, जिसके कारण यूजर्स को दिक्कतें आई हैं। क्लाउडस्ट्राइक ने अपने कस्टमर सपोर्ट पेज पर अपडेट शेयर करते हुए बताया कि उनकी इंजीनियरिंग टीम सभी यूजर्स के लिए समस्या को दूर करने में लगी हुई है। जल्दी ही इस समस्या से राहत मिल जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews