सरकारी बॉन्ड में करें निवेश, हो जाएंगे मालामाल, ये 3 हैं बेस्ट ऑप्शन, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, यहाँ देखें लिस्ट

money saving tips

Money Saving Tips: बढ़ती महंगाई में बचत का महत्व भी बढ़ता जा रहा है। पैसों की जरूरत कब पड़ जाए इस बारे में कुछ बताया नहीं जा सकता। यदि आप भी मनी सेविंग करना चाहते हैं तो सरकारी बॉन्ड अपने लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। राज्य और केंद्र सरकार विभिन्न प्रकार के बॉन्ड्स चला रही है। सरकारी बॉन्ड एक ऋण का साधन होता है, जो गवर्नमेंट सिक्योरिटी (G-Sec) के कैटेगरी के अंतर्गत आता है। बॉन्ड एक लॉंग टर्म इनवेस्टमेंट प्लान होता है, जिसमें 5 से 40 वर्ष तक निवेश किया जा सकता है।

सरकारी बॉन्ड के फायदे

सरकारी बॉन्ड के अनेक फायदे हैं। यह रेगुलर इनकम का सोर्स है। इसमें गरंटिड सॉवरेन का लाभ मिलता है। महंगाई के बीच भी यह संतुलित रहता है। इसमें रिस्क भी काफी कम होता है। बता दें कि अब केंद्र सरकार 50 साल मैच्योरिटी वाले बॉन्ड को जारी करने की तैयारी में जुटी हुई है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भी निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इसकी पहली किस्त इस जून में लॉन्च हो चुकी है। इस स्कीम के तहत मार्केट से कम दाम में गोल्ड में निवेश करने की सुविधा मिलती है यह आरबीआई द्वारा जारी किया जा जतस है। बॉन्ड 8 वर्षों में मैच्योर होती है।

7.75% GOI सेविंग्स बॉन्ड

इस बॉन्ड को 8% सेविंग्स बॉन्ड के स्थान पर वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था। आरबीआई इसे जारी करता है। इसमें टैक्स छूट का लाभ मिलता है। 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसके बाद 1000 के मल्टीपल में निवेश किया जाता है।

फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड

Floating Rate Savings Bond को भी केंद्र सरकार जारी करती है। इसमें 6 महीने में आवधिक ब्याज मिलता रहता है। यह 7 वर्षों में रीडिम होता है। इसमें कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। वर्तमान में इसपर 8.05% ब्याज मिल रहा है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/बॉन्ड/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews