गहनों का कारोबार करने वाली ये कंपनी जल्द लाएगी IPO, SEBI के पास दोबारा फाइल किया ड्राफ्ट पेपर

गहनों का कारोबार करने वाली ये कंपनी जल्द लाएगी IPO, SEBI के पास दोबारा फाइल किया ड्राफ्ट पेपर

Upcoming IPO: दो दशकों से आभूषण का कारोबार करने वाली कंपनी अपना आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी है। जयपुर बेस्ड खुदरा ज्वैलरी कंपनी Motisons Jewellers ने फिर से सेक्योरिटीज एण्ड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के पास इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए ड्राफ्ट पेपर्स जमा किये हैं। इससे पहले कंपनी ने SEBI के पास सितंबर 2023 में DRHP फाइल करवाया था। लेकिन मार्केट रेगुलेटर से दिसंबर में ही पेपर्स वापस कर दिए थे।

आईपीओ के बारे में

ऑफरिंग के जरिए फंड जुटाने के लिए कंपनी 3.34 करोड़ इक्विटी शेयरों के फ्रेश इश्यू को जारी करेगी। ड्राफ्ट पेपर के मुताबीक ऑफर फॉर सेल के लिए शेयरों की पेशकश नहीं होगी। आईपीओ के जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी 58 करोड़ रुपये के कर्ज भुगतान के लिए करेगी। इसके अलावा 71 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं की फंडिंग के लिए जाएगा, बाकी बची रकम का उपयोग जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

घट सकता है फ्रेश इश्यू का साइज़

रिपोर्ट के मुताबिक मोतीसंस ज्वैलर्स 60 लाख इक्विटी शेयरों को प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के लिए जारी कर सकता है। यदि कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाती है तो बाद में फ्रेश इश्यू का साइज़ भी घटाया जा सकता है।

कंपनी के बारे में

वर्तमान में Motisons Jewellers के चेयरमैन संदीप छापरा हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में संजय छापरा कंपनी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जयपुर के चार शोरूम में आभूषणों का कारोबार होता है। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी को 14.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, जो पिछले साल की तुलना में 52.5 फीसदी ज्यादा रहा। आईपीओ के लिए Holani Consultants सोल मर्चेन्ट बैंकर है। वहीं लिंक इंटिम इंडिया इश्यू का रजिस्ट्रार है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews