दुबई में Mukesh Ambani ने खरीदा सबसे महंगा विला, कीमत और खासियत उड़ा देगी होश

दुबई में Mukesh Ambani ने खरीदा सबसे महंगा विला, कीमत और खासियत उड़ा देगी होश

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत के सबसे अमीर शख्स में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने हाल ही में एक बड़ी डील की है। उन्होंने दुबई में एक बीच साइड विला खरीदा है। इस विला की कीमत 80 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। खास बात यह है कि मुकेश अंबानी इस शहर में अब तक सबसे बड़ी रेसिडेंशियल संपत्ति खरीदने वाले व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जुमेराह बीच पर इस संपत्ति को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा गया है।

समुद्र के किनारे बसी इस शानदार हवेली में 10 बैडरूम एक पर्सनल स्पा के साथ इनडोर और आउटडोर पूल दिया हुआ है। दुबई वैसे भी अल्ट्रा रिच के लिए पसंदीदा मार्केट बन गया है। इसी को देखते हुए वहां की सरकार ने लंबी अवधि तक रहने के लिए गोल्डन वीजा की सुविधा देकर विदेशियों को आकर्षित किया है। इस प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद मुकेश अंबानी बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बैकहम के पड़ोसी बन गए है।

दुनिया के अमीरों में 11वें नंबर पर काबिज मुकेश अंबानी धीरे-धीरे अपने कारोबार को बच्चों को सौंप रहे हैं और अब परिवार विदेशों में अपनी अचल संपत्ति बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है। तीनों भाई-बहन पश्चिमी देशों की तरफ रुख करते देखे जा रहे हैं।

Must Read- Sonali Phogat डेथ केस में गोवा पुलिस का एक्शन मोड, क्लब मालिक गिरफ्तार, बाथरूम से मिले ड्रग्स

पिछले साल आकाश अंबानी के लिए यूके में जॉर्जियाई युग की हवेली को 79 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था। खबर यह भी है कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के लिए न्यूयॉर्क में एक घर की तलाश की जा रही है।

खरीदी गई संपत्ति की डील को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है। यहां पर अपने मुताबिक निर्माण करने और सुरक्षा की दृष्टि से मुकेश अंबानी लाखों डॉलर खर्च करने वाले हैं। लंबे समय से अंबानी के सहयोगी रहे परिमल नाथवानी इस विला का प्रबंधन देखने वाले हैं। हालांकि, विदेशों में प्रॉपर्टी खरीदने के बाद भी अंबानी का निवास मुंबई की गगनचुंबी इमारत एंटीलिया में ही रहने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews